भारत और कनाडा ने अपने द्विपक्षीय आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। दोनों देशों ने रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आधिकारिक तौर पर ‘कनाडा-भारत व्यापार एवं निवेश मंच’ (Canada-India Business and Investment Forum) की शुरुआत की है। शुक्रवार को जारी एक संयुक्त बयान में यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। यह मंच दोनों देशों के शीर्ष व्यवसायों और कॉर्पोरेट लीडर्स को एक साथ लाने और नई वाणिज्यिक साझेदारियों (Commercial Partnerships) को विकसित करने में अहम भूमिका निभाएगा। इसमें लोगों के बीच संपर्क, व्यापारिक सुगमता और प्रत्यक्ष वाणिज्यिक संबंध शामिल हैं जिन्हें व्यापार एवं निवेश के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण कारक माना गया है।
यह बयान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की तीन दिवसीय (25-27 मई) आधिकारिक यात्रा के समापन के बाद जारी किया गया।
इसे भी पढ़ें: अधिक मास पूर्णिमा पर करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा Double Benefit, घर आएगी सुख-समृद्धि
इस दौरान उन्होंने व्यापार जगत के कई दिग्गजों के साथ बैठकें कीं और कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनींदर सिद्धू के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की।
बयान के अनुसार, ‘‘ मंत्रियों ने कनाडा-भारत व्यापार एवं निवेश मंच की शुरुआत की, जो कनाडा और भारत के व्यापारिक नेताओं को एक साथ लाने तथा नई वाणिज्यिक साझेदारियों को बढ़ावा देने का एक प्रमुख मंच है।’’
इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में पावर शिफ्ट! CM पद से इस्तीफे के बाद Siddaramaiah ने Delhi में सोनिया-राहुल से की मुलाकात
दोनों पक्षों ने एक महत्वाकांक्षी एवं परस्पर लाभकारी व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और इस वर्ष के अंत तक वार्ता पूरी करने के साझा लक्ष्य की पुष्टि की।
यह समझौता बाजार तक पहुंच बढ़ाने, आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूत बनाने और द्विपक्षीय आर्थिक वृद्धि को सक्षम बनाने के लिए महत्वपूर्ण होगा।
मंत्री मनींदर सिद्धू ने पुष्टि की कि कनाडा इस वर्ष के अंत में ‘टीम कनाडा ट्रेड मिशन’ का प्रतिनिधिमंडल भारत भेजेगा।
