आजकल की खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण पेट और पाचन संबंधित समस्याओं का समाना करना पड़ता है। पेट में गैस बनाना, कब्ज, एसिडिटी या पेट फूलने जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। ऐसे में कई लोग प्रोयोबोटिक्स, फाइबर सप्लीमेंट, डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन करते हैं, लेकिन घरेलु नुस्खे भी ट्राई करते हैं।
अक्सर पेट की सेहत को ठीक करने की कोशिश में आप कहीं न कहीं गलती कर बैठते हैं।
Gut Health बिगाड़ने वाली आदतें
गट हेल्थ के लिए सही खान-पान के साथ ही अच्छी आदतों को रुटीन फॉलो करना काफी जरुरी है। आइए आपको बताते हैं गट हेल्थ को कैसे स्वस्थ रखें।
फाइबर
इसमें कोई दोहराए नहीं है कि फाइबर पेट को हेल्दी रखता है और यह कब्ज की समस्या से बचाता है। अगर आप अधिक फाइबर खाते हैं, तो नुकसान भी हो सकता है। अधिक कच्ची सब्जियां, बीज, चोकर या फाइबर सप्लीमेंट लेने से पेट में गैस, सूजन और दर्द हो सकता है। फाइबर की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ानी चाहिए और इसके साथ ही पर्याप्त पानी पिएं।
प्रोबायोटिक्स लेना
ऐसे में कई लोग प्रोबायोटिक्स लेने से हर तरह की पेट समस्या ठीक हो जाएगी, लेकिन ऐसा जरुरी नहीं है। गैस, कब्ज या एसिडिटी के कारण हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं। बिना किसी डॉक्टर के सलाह के प्रोबायोटिक्स लेना ठीक नहीं है।
कब्ज पर ध्यान न देना
जब लोगों की कब्ज की समस्या परेशान करती हैं, तो वे बार-बार दवा या घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं। लेकिन कब्ज को पीछे कम पानी पीना, शारीरिक गतिविधि की कमी या गलत खानपान जैसी वजहे भी हो सकती हैं। यदि आप कब्ज की समस्या से लंबे समय तक परेशान है, तो एक बार डॉक्टर को दिखाएं।
डिटॉक्स ड्रिंक
आज के समय में डिटॉक्स ड्रिंक्स का काफी क्रेज देखने को मिलता है। इसलिए शरीर को बार-बार डिटॉक्स करने की जरुरत नहीं है। पेट को हेल्दी रखने के लिए फल, सब्जियां, साबुत अनाज, पर्याप्त पानी, रेगुलर एक्सरसाइज और गहरी नींद लेना काफी जरुरी है।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
