आजकल लोग अपनी स्किन का विशेष ख्याल रख रहे हैं। चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन, बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स में केमिकल सबसे ज्यादा पाया जाता है। केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से कई बार त्वचा को नुकसान होता है।
अगर आप कुछ घर का इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो आपकी किचन में रखे कुछ फूड्स आपके चेहरे की रंगत निखार लाते हैं। जैसे कि दही, आलू, टमाटर, खीरा और चुकंदर जैसी चीजें। इन सब चीजों को आप सही तरह से अपने चेहरे पर लगाएंगी, तो स्किन साफ, मुलायम और फ्रेश नजर दिखाई देगी।
किचन में रखें 5 चीजों का चेहरे पर कर सकती हैं इस्तेमाल
दही से बना हुआ फेस पैक आपकी स्किन से डेड स्किन रिमूव करता है। इससे आपकी स्किन थोड़ी स्मूथ और चमकदार बन सकती है-
दही से बनाएं फेस पैक
– इसके लिए एक चम्मच सादा दही लें।
– इसे सीधे चेहरे पर एक पतली लेयर में लगा लें।
– कुछ देर बाद पानी से चेहरे को धो लें।
– फिर अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर लगा लें।
आलू को चेहरे पर करें इस्तेमाल
आलू का रस भी चेहरे की खूबसूरती को निखारने मे इस्तेमाल होता है। इसे लगाने के लिए-
– एक साफ आलू को अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें।
– इसका थोड़ा रस निकाल लें।
– अब कॉटन की मदद से इसे चेहरे को धो लें।
– इसे आंखों के बिल्कुल पास न लगाएं।
टमाटर को चेहरे पर कैसे लगाएं?
– सबसे पहले पके हुए टमाटर का थोड़ा-सा गूदा निकाल लें।
– अब इसे चेहरे पर लगा लें।
– इस गूदे में आप दही मिलाकर भी लगा सकते हैं।
– फिर कुछ समय के बाद पानी से चेहरे को धो लें।
– चेहरे को धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।
खीरे का फेस पैक
खीरे का प्रयोग स्किन केयर में काफी समय से किया जा रहा है।
– सबसे पहले आप खीरे को धोकर उसका पल्प निकाल लें।
– अब इसे साफ चेहरे पर लगा लें।
– कुछ समय बाज पानी से चेहरा को धो लें।
– खीरे का इस्तेमाल आप तब भी कर सकते हैं, जब चेहरा थका हुआ लग रहा हो।
चुकंदर से बनाएं फेस पैक
किचन में चुकंदर भी आसानी से मिल ही जाता है। अगर आपको चेहरे पर गुलाबी निखार चाहिए, तो इसका इस्तेमाल करें-
– चुकंदर का छोटा टुकड़ा लें और इसे अच्छे से धो लें।
– अब कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें।
– इसमें अब थोड़ा सादा दही मिलाकर पैक बना लें।
– अब इसे चेहरे पर लगा लें।
– लगभग 5 से 10 मिनट बाद आप सादे पानी से चेहरे को धो सकते हैं।
