फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने ही वाली है। आप भी इस दौरान एकदम हटकर लुक पाना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज का ट्रेडिशनल साड़ियों का लुक अब आप भी ट्राई कर सकती हैं। करीना कपूर से लेकर कृति सेनन का साड़ी लुक आपको एकदम शानदार बना देगा।
असल में बात सिर्फ साड़ियों के डिजाइन या प्रिंट की नहीं, बल्कि साड़ियों का फैब्रिक और पहनने का स्टाइल भी इस बार काफी अलग नजर आ रहा था।
फेस्टिवल में नए अंदाज में दिखेंगी ट्रेडिशनल साड़ियां
आजकल पारंपरिक साड़ियों को नए अंदाज में पहनने का चलन है। किसी भी ब्लाउज के स्टाइल को मॉर्डन बना सकते हैं, तो किसी गले को हल्का रख सकते हैं। या फिर किसी भी साड़ी को सीधे पल्लू के साथ पहन सकते हैं या फिर जाह्नवी की तरह लहंगा स्टाइल में।
वहीं, मार्केट में कोटा डोरी, रेशम का बॉर्डर, अजरख प्रिंट में कांच लगे हुए हैं, ऐसी डिजाइनर साड़ियां काफी पसंद कर रही हैं।
दरअसल, इस तरह की साड़ियों का क्रेज पहले इतना नहीं था। लेकिन अभिनेत्रियों के पहनने के बाद इनका फिर से चलन बढ़ गया है। इस बार आप फेस्टिवल सीजन में मैरुन, पीला, नारंगी, लाल, हरा, गुलाबी आदि जैसे रंगों की साड़ी को पहन सकती हैं।
साड़ियों के साथ ब्लाउज का लुक
यदि आप चाहें साड़ी हैवी न लगे, तो आप ब्लाउज मॉर्डन स्टाइल को पहन सकती हैं और ड्रेपिंग हल्की रख सकती हैं। वैसे आज के समय में स्लीव्सलेस, हॉल्टर, ऑफ शोल्डर और वीनेक चल रहे हैं। ऐसे ब्लाउज पारंपरिक साड़ियों को एकदम आधुनिक टच देंगे।
