महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी त्योहार को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिलता है। मुंबई की हर एक गली में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का भव्य स्वागत होता है। अपने घर में बप्पा को लाने के लिए भक्तजन पहले से सबसे बढ़िया गणेश मूर्ति की तलाश में लगे रहते हैं।
असल में मुंबई में कई जगहों पर आपको काफी शानदार, एक से बढ़कर एक सुंदर मूर्तियां देखने को मिल जाएगी। आज हम इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं, एक शानदार और प्रसिद्ध बजार, जहां से आप सबसे किफायती दामों में गणेश जी की मूर्तियों की ढेरों वैरायटी देख सकती हैं।
मुंबई का सबसे प्रसिद्ध लालबाग मूर्ति बाजार
मुंबई का परेल का लालबाग में गणेशोत्सव के लिए हमेशा चर्चाओं के केंद्र बना रहता है। यहां लगने वाला मूर्ति बाजार अपनी भव्यता के लिए सबसे लोकप्रिय है। इस जगह पर प्रसिद्ध ‘लालबागचा राजा’ का मंडल भी सजाया जाता है। त्योहार से कुछ दिनों पहले यहां सैकड़ों मूर्तिकारों की वर्कशॉप लगती हैं, जिनमें छोटी मूर्तियों से लेकर विशालकाय पंडाल मूर्तियों तक, हर चीज आपको बजट और आकार की प्रतिमाएं देखने को मिल जाएगी।
इको-फ्रेंडली मिट्टी की मूर्तियों को मिलता है शानदार कलेक्शन
इस बाजार में आपको प्राकृतिक मिट्टी की मूर्तियां सबसे ज्यादा देखने को मिलेंगी। यहां जामनगर की खास मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से बनीं इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियां थोक दामों में आसानी से मिल जाएंगी। लालबाग बाजार में लालबागचा राजा, पुणे के दगडूशेठ हलवाई, तितवाला गणेश औक पगड़ी वाले बाल गणेश के स्वरुप वाली मूर्तियां भी अलग-अलग साइज में आपको देखने को मिल जाएंगी।
बजट-फ्रेंडली छोटी प्रतिमाएं
इतना ही नहीं, आप अपने अपार्टमेंट या पूजा घर के लिए छोटी मूर्ति खोज रही हैं और आपका बजट भी कम है, तो आपको यहां पर 6 इंच से लेकर 2 फीट तक की मूर्तियों को कम खर्च और अच्छे डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
लालबाग मूर्ति बाजार तक कैसे पहुंचें?
यदि आप मुंबई के सबसे बड़े इस गणेश मूर्ति बाजार में जाना चाहते हैं, तो सेंट्रल लाइन की लोकल ट्रेन से परेल स्टेशन या करी रोड तक स्टेशन जाएं। स्टेशन से बाहर निकलते ही लालबाग बाजार सिर्फ 5 से 10 मिनट की पैदल दूरी पर स्थित है। अगर आप दादर या सीएसएमटी की तरफ से आने वाली बसों से सीधा लालबाग बस स्टॉप पहुंच सकते हैं। यहां से बाजार काफी पास पड़ेगा।
