(सागर कुलकर्णी)
वाशिंगटन, दो अक्टूबर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत में निवेश को लेकर अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी नाइकी के नेतृत्व को संदेश देते हुए कहा, ‘‘जस्ट डू इट।’’
‘जस्ट डू इट’ यानी ‘बस कर डालिए’ नाइकी ब्रांड का प्रसिद्ध ‘स्लोगन’ है। गोयल ने नाइकी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) वेंकटेश अलगिरिसामी, मुख्य कानूनी अधिकारी रॉब लेनवांड और मुख्य सरकारी एवं जन मामलों के अधिकारी जॉर्ज कासिमिरो से मुलाकात की। गोयल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत की विकास गाथा में निवेश की बात हो तो संदेश बहुत सीधा है-‘जस्ट डू इट।’’
गोयल जी20 के सदस्य देशों के व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए मिलवॉकी में थे।
नाइकी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ अपनी बैठक का जिक्र करते हुए गोयल ने कहा, ‘‘हमने भारत के साथ नाइकी के लंबे समय से जारी जुड़ाव को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की और विनिर्माण, स्थानीय स्तर पर खरीद तथा व्यापक खेल पारिस्थितिकी तंत्र में उसकी मौजूदगी को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार किया।
