आए दिन WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स पेश करता है। ग्रुप चैटिंग को और भी खास बनाने के लिए कंपनी यूजर के लिए तमाम सुविधाएं लेकर आती है। WhatsApp ने कहा है कि इन अपडेट्स के मुख्य ग्रुप में होने वाली बातचीत को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करना, फैसले जल्दी लेना और जरुरी जानकारी सभी सदस्यों तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
इन नए अपडेट्स में Polls में अतिरिक्त कंट्रोल, @all Mention और मौजूदा ग्रुप से एक क्लिक में नया ग्रुप बनाने जैसी सुविधाएं शामिल हुईं है। इन फीचर्स को दुनिया भर के यूजर्स के लिए चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है।
Polls में मिले नए कंट्रोल
– WhatsApp ने अपने नए फीचर Polls फीचर को पहले से ज्यादा उपयोगी बना दिया है। अब यूजर्स किसी भी पोल के लिए समय सीमा (End Time) तय कर सकेंगे। तय किए गए समय पर वोटिंग पूरा होने के बाद यह बंद हो जाएगा। वैसे यह सुविधा मीटिंग, इवेंट या किसी समय-सीमा वाले फैसले के लिए काफी काम आएगी।
– इसके अतिरिक्त, जब पोल में वोट डालने वाले लोगों के नाम छिपाने का ऑप्शन भी मिलेगा। यानी प्रतिभागी अपनी पसंद व्यक्त किए बिना मतदान कर सकेंगे। वहीं, यदि पोल पोस्ट करने के बाद सवाल में कोई गलती रह जाती है या उसे स्पष्ट करना हो, तो पोल बनाने वाला व्यक्ति 15 मिनट के बाद भीतर प्रश्न को एडिट कर दें। इससे नया पोल बनाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
अब @all से एक साथ सभी तक पहुंचेगा मैसेज
– WhatsApp ने ग्रुप चैट में @all Mention फीचर जोड़ा गया है। इसके मदद से यूजर सिर्फ @all टाइप करके पूरे ग्रुप के सभी सदस्यों को एक साथ नोटिफिकेशन भेज सकता है। इस फीचर से किसी महत्वपूर्ण घोषणा या जरूरी सूचना के लिए हर सदस्य को विभिन्न टैग करने की जरुरत नहीं होगी।
– अगर किसी ग्रुप्स में 32 से अधिक मेंबर हैं, वहां यह सुविधा सिर्फ ग्रुप एडमिन के लिए उपलब्ध रहेगी। यदि कोई यूजर ऐसे नोटिफिकेशन नहीं पाना चाहता है, तो वह ऐप की Notification Settings में जाकर @all नोटिफिकेशन को म्यूट भी कर सकता है।
मौजूद ग्रुप से एक क्लिक में बनाए नया ग्रुप
-इतना ही नहीं, कंपनी के ग्रुप को मैनेजमेंट को आसान बनाने के लिए नया फीचर एड ऑन किया है। अब आपको मौजूदा ग्रुप के सदस्यों के साथ सिर्फ एक स्टेप में नया ग्रुप बनाया जा सकेगा। इसके लिए अब मेंबर्स को दोबारा एक-एक करके जोड़ने की जरुरत नहीं होगी।
– WhatsApp के मुताबिक, यह फीचर उन परिस्थितियों में काफी फायदेमंद है, जो किसी खास विषय पर अलग से चर्चा करनी हो, किसी कार्यक्रम की योजना बनानी हो या किसी विशेष गतिविधि के लिए अलग ग्रुप तैयार करना हो, ताकि मुख्य ग्रुप की बातचीत प्रभावित न हो।
