आज के डिजिटल दौर में तकनीकी दुनिया में काफी बदलाव आया। जबसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आया है, तब से हर एक काम काफी आसान हो गया है। आजकल लोग अपनी हेल्थ संबंधित समस्याएं तुरंत ChatGPT से पूछते हैं। डॉक्टर से बीमारी परामर्श लिए बिना सभी लोग चैटजीपीटी से बीमारियों को उपचार कर रहे हैं, क्या यह एकदम सुरक्षित और सही तरीका है।
बीमारी के लक्षणों को समझने और मेडिकल कंडिशन के बारे में जानने से लेकर डाइट, फ़िटनेस और बचाव के तरीकों पर सलाह लेने तक, कई यूजर्स हेल्थ से जुड़ी तुरंत और आसानी से मिलने वाली गाइडेंस के लिए AI-पावर्ड टूल्स का सहारा ले रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया कि ChatGPT डॉक्टर की जगह क्यों नहीं ले सकता है।
ChatGPT टूल है डॉक्टर नहीं है
आजकल लोग अपनी रिपोर्ट, प्रिस्क्रिप्शन और टेस्ट रिजल्ट ChatGPT पर अपलोड करके सलाह ले रहे हैं, जो कि सही नहीं है। अब मन में सवाल उठता है कि एआई सच में डॉक्टर की जगह ले सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है कि ChatGPT मेडिकल जानकारी को समझाने में मदद कर सकता है। आपकी रिपोर्ट के कठिन शब्दों को आसान भाषा में समझा सकता है।
हालांकि, यह आपकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री, बॉडी चेकअप और वास्तिवक परिस्थितियों को नहीं बता सकता है। अगर आप AI की सलाह लेकर दवा शुरु करना, बंद करना या दवाई को बदल रहे हैं, तो यह आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है। गौरतलब है कि एआई एक असिस्टेंट हो सकता है लेकिन डॉक्टर की जगह कभी नहीं ले सकता।
50% मेडिकल सलाह गलत होती है
न्यूज 18 के इंटरव्यू में हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया कि AI का इस्तेमाल हेल्थ के लिए इस्तेमाल करना इतना खतरनाक नहीं है। लेकिन उन्होंने खुलासा किया है कि चैटजीपीटी के द्वारा दी गई करीब 50% मेडिकल सलाह गलत होती है। इनमें से लगभग 20% जवाब अत्यधिक खतरनाक और भ्रामक होते है।
आईसीयू (ICU) पहुंचने का खतरा
अक्सर ऐसे मामले में सामने आए है कि जहां लोगों ने एआई के जरिए अजब-गजब डाइट प्लान या नुस्खे को अपना लिए, जिसके बाद हालत इतनी बिगड़ गई कि आईसीयू में भर्ती होना पड़ा।
ओपनएआई भी कर चुका है खुलासा
दरअसल, ओपनएआई ने अपनी पॉलिसी में स्पष्ट कहा है कि ChatGPT कोई डॉक्टर नहीं है और इसका प्रयोग मेडिकल ट्रीटमेंट या किसी भी तरह की सलाह के लिए इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
