त्योहारों के मौके पर लोग नए कपड़े खरीदते हैं। इतना ही नहीं इस दौरान घर की सजावट से लेकर खाने-पीने की खास तैयारी की जाती है। वहीं महिलाएं अक्सर कपड़ों को लेकर परेशान हो जाती हैं। अलमारी में कई सूट होने के बाद भी ऐसा लगता है कि पहनने के लिए कुछ नया नहीं है। हर बार त्योहार के लिए नया आउटफिट लेना बजट को बर्बाद कर सकता है। ऐसे में समझ नहीं आता है कि क्या करें। अगर आप भी इस त्योहार कोई नया सूट नहीं ले पा रही हैं, तो आप पुराने सूट को नए तरीके से स्टाइल करके नया लुक पा सकती हैं। वहीं आपको महंगे कपड़े खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
पुराने सूट को ऐसे करें स्टाइल
अगर आप भी त्योहार पर नया एथनिक वियर नहीं खरीद रही हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप पुराने सूट के साथ कुछ बदलाव करके नया लुक ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Heavy Earrings: फेस्टिव सीजन में भारी झुमकों से नहीं खींचेगा कान, Ear Lifter और सपोर्ट पैच देंगे बड़ा आराम
पुराने सूट के साथ नया दुपट्टा
अपने पुराने सूट को नया लुक देने के लिए उसके साथ अलग दुपट्टा कैरी करें। अगर आपके पास एक रंग का सिंपल सा सूट है, तो इसके साथ कंट्रास्ट्र रंग का दुपट्टा लें। सफेद सूट के साथ लाल या गुलाबी दुपट्टा काफी अच्छा लगेगा। वहीं गहरे रंग के सूट के साथ हल्के रंग का दुपट्टा भी काफी खूबसूरत लगेगा। फेस्टिव सीजन में कढ़ाई, गोटा-पट्टी और हल्की चमक वाला दुपट्टा ले सकती हैं। दुपट्टे को कभी प्लीट्स बनाकर पिन करें तो कभी एक कंधे पर खुला रखें। इससे आपके सूट का लुक बेहद अच्छा लगेगा।
ज्वेलरी भी बदलें
कई बार कपड़े वही होते हैं, लेकिन ज्वेलरी चेंज करने से आपका पूरा लुक बदल जाता है। अगर आपका सूट सिंपल है, तो इसके साथ चांदबाली, ऑक्सीडाइज्ड झुमके या स्टेटमेंट नेकलेस कैरी कर सकती हैं। हल्के रंग के सूट के साथ मोती वाली ज्वेलरी और गहरे रंग के सूट के साथ गोल्डन टोन के झुमके फेस्टिव वाइब दे सकते हैं। ध्यान रहे कि अगर सूट पर हैवी वर्क है, तो आपको ज्वेलरी हल्की रखनी चाहिए। इससे आपका लुक एलिगेंट लगेगा।
बॉटम वियर
पुराने सूट को नए अंदाज में पहनने के लिए इसके साथ पहने जाने वाले बॉटम वियर को बदल सकती हैं। सीधे पैंट वाले सूट के साथ आप प्लाजो ट्राई कर सकती हैं, इससे आपका लुक थोड़ा चेंज हो जाएगा। छोटे कुर्ते के साथ शरारा या अच्छी फिटिंग वाली पैंट पहन सकती हैं। वहीं अनारकली सूट के साथ चूड़ीदार या फिटेड बॉटम कैरी कर सकती हैं। आपको कपड़ों की लंबाई, फिटिंग और रंग का ध्यान रखना है। जिससे कि पूरा आउटफिट अच्छा लगे।
बेल्ट और दुपट्टे की ड्रेपिंग
पुराने सूट को नया लुक देने के लिए आप छोटे-छोटे स्टाइलिंग टिप्स आजमा सकती हैं। अगर कुर्ता थोड़ा ढीला है, तो इसके ऊपर कपड़े के हिसाब से पतली बेल्ट लगा सकती हैं। हालांकि यह आफटफिट पर यह तरीका अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए पहले स्टाइल करके देखें। इसी तरह से आप दुपट्टे को भी अलग-अलग तरीके से सेट करें। इससे आपके पुराने सूट को नया लुक मिलेगा।
फुटवियर और हेयरस्टाइल
आउटफिट के साथ-साथ हेयरस्टाइल और फुटवियर भी आपके लुक को बदलने में अहम रोल निभाते हैं। आप पुराने सूट के साथ सैंडल, जूती या ब्लॉक हील्स कैरी कर सकती हैं। वहीं अगर आप लंबे समय तक पूजा या पूजा की तैयारी में बिजी रहने वाली हैं, तो आप कंफर्टेबल फुटवियर पहनें।
वहीं आप हेयरस्टाइल में लो बन, खुले हल्के कर्ल और गजरे वाला बन बना सकती हैं। इसके साथ हल्का मेकअप और छोटी सी बिंदी आपके पूरे लुक को कंप्लीट करेगा।
