© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
रीवा, नौ सितंबर मध्यप्रदेश में कांग्रेस के एक विधायक ने रीवा के प्रसिद्ध संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय (एसजीएमएच) के शव गृह में ‘‘सुंदर महिलाओं’’ के शवों के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। विधायक के इस आरोप के बाद विवाद पैदा हो गया। रीवा की सेमरिया विधानसभा से विधायक अभय मिश्रा ने पोस्टमॉर्टम के नाम पर मृतकों के परिजनों से पैसे वसूले जाने का भी आरोप लगाया।हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने उनके आरोपों को निराधार और सत्य से परे बताते हुए खारिज कर दिया और विधायक को नसीहत दी कि एक जनप्रतिनिधि को ऐसे आरोप लगाने से पहले सोचना…
(शिरीष बी प्रधान) काठमांडू, नौ सितंबर नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बुधवार को सरकार को बचाव, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस बीच अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,365 हो गई है। नेपाली कांग्रेस के सांसद अर्जुन नरसिंह के.सी. के अनुसार, पौडेल ने कहा कि परिवहन प्रणाली को बहाल करने और पुनर्वास के काम में तेजी लाई जानी चाहिए।उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि अगर बड़ी अवसंरचना का निर्माण देश की क्षमता से बाहर हो, तो सरकार को इसके लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद लेनी चाहिए। उन्होंने सरकार से…
वाशिंगटन, नौ सितंबर भारतीय मूल के इंजीनियर दंपति विकास और अनुराधा सिन्हा ने यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सस (यूएनटी) में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और उन्नत विश्लेषण के कॉलेज की स्थापना के लिए दो करोड़ डॉलर का दान दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार, ‘अनुराधा एंड विकास सिन्हा कॉलेज ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड एडवांस्ड एनालिटिक्स’ छात्रों और शिक्षकों के लिए नए अवसर पैदा करेगा। कॉलेज में एआई, साइबर सुरक्षा, डेटा साइंस, उन्नत विश्लेषण, हेल्थ इन्फॉर्मेटिक्स और सूचना विज्ञान जैसे क्षेत्रों पर काम होगा।ब्राडकॉम के उपाध्यक्ष विकास सिन्हा ने कहा कि यह दान उन अवसरों को आगे बढ़ाने और यह स्वीकार करने का प्रयास…
लखनऊ, नौ सितंबर सरकारी स्कूल की बदहाल स्थिति को उजागर करने वाले पत्रकार के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि पत्रकार द्वारा स्कूल की कमियों को उजागर किए जाने के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई जो प्रथम दृष्टया प्रतिशोधात्मक कार्रवाई प्रतीत होती है। उच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि पत्रकार द्वारा सरकारी विद्यालय की कमियों को उजागर करने के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करना ‘आईना दिखाने वाले को ही दोषी ठहराने’ जैसा है।इसी के साथ अदालत ने अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग…
भुवनेश्वर, नौ सितंबर ओडिशा सरकार ने बुधवार को यूएई में निवेश आकर्षित करने के अपने अभियान के पहले दिन करीब 2.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश वाली 14 नई परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की मौजूदगी में अबू धाबी में इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) और अदाणी समूह की साझेदारी से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, इससे करीब 8.68 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित निवेश धातु डाउनस्ट्रीम उद्योग, स्लरी पाइपलाइन, महत्वपूर्ण खनिज और दुर्लभ मृदा तत्व, रसायन एवं पेट्रोकेमिकल, नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण, स्वास्थ्य सेवा,…
कोलकाता, नौ सितंबर तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर नियंत्रण, नाम, संपत्ति और चुनाव चिह्न को लेकर जारी विवाद के बीच निर्वाचन आयोग ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को 12 सितंबर को नयी दिल्ली में अलग-अलग बैठकों के लिए बुलाया है। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी को पत्र लिखकर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को पूर्वाह्न 11 बजे बैठक के लिए समय दिया है। निर्वाचन आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी पत्र लिखकर उनके गुट को इसके एक घंटे बाद बैठक का प्रस्ताव दिया।ये बैठकें छह अक्टूबर को नंदीग्राम और रेजीनगर में होने वाले…
कोलकाता, नौ सितंबर तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न के लिए जारी लड़ाई अब नंदीग्राम उपचुनाव तक पहुंच गई है। बागी गुट ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी से वहां से चुनाव लड़ने को कहा है और वादा किया है कि वे उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। बुधवार को सार्वजनिक रूप से दिया गया यह प्रस्ताव एक अपील भी है और एक चुनौती भी।2021 में नंदीग्राम में बनर्जी को अपने करियर का सबसे बड़ा चुनावी झटका लगा था; उन्होंने इस सीट को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अपने अभियान का मुख्य केंद्र बनाया था, लेकिन वह अपने ही पूर्व…
The internet is suddenly looking very ’80s. On Instagram and X, people are using AI to turn ordinary selfies into retro photos with big hairstyles, vintage clothes, warm lighting and film-like grain. The trend has spread quickly, with users sharing their AI versions of what they might have looked like decades ago.At first glance, it looks like another fun social media challenge. But the trend also taps into a bigger interest in nostalgia. You can now use AI to place yourself in a decade you may never have experienced, turning an imagined past into a picture you can share.Also Read…
NEW YORK, Sept 9 – Ralph Lauren showcased voluminous pants paired with a line of navy and white coats for the brand’s spring 2027 collection, infusing traditional silhouettes with contemporary flair on the eve of New York Fashion Week.The 86-year old designer Ralph Lauren, who founded the brand in 1967, made a brief appearance at the end of Wednesday’s show, waving to the audience who greeted him in applause. In a statement, he called the spring collection an “irreverent take on romance that creates a new elegance.”Models walked the runway at the Jack Shainman Gallery in lower Manhattan wearing denim…
The New Moon is more than a dark night in the lunar calendar for those who follow Indian spiritual traditions. Known as Amavasya, the day has a special place in several spiritual practices.As the New Moon in Virgo arrives on September 10, Sadhguru’s explanation of Amavasya offers another way to look at the moonless day. He describes the absence of the Moon as something that can make its presence felt more strongly, creating a different quality for those who are exploring the spiritual path.Also Read New Moon September 2026: Date, timings, and what this lunar phase means spirituallyWhen is the…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.