© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
मुंबई, नौ सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को कहा कि यह तय करना अभी जल्दबाजी होगी कि वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में पार्टी सांसद राहुल गांधी को विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया जाएगा या नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बड़ी प्राथमिकता भाजपा विरोधी मतों का विभाजन रोकना होनी चाहिए। ‘पीटीआई-भाषा’ के पत्रकारों के साथ समाचार एजेंसी के मुंबई स्थित कार्यालय में बातचीत के दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता कायम करने को…
हैदराबाद, नौ सितंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष गद्दम प्रसाद कुमार के खिलाफ बीआरएस के विधान परिषद के सदस्यों (एमएलसी) द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और इससे जुड़े अन्य मामलों की व्यापक जांच की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) समर्थकों ने पार्टी अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के फार्महाउस के पास कथित तौर पर ‘शुद्धीकरण’ किया था। इसी फार्महाउस के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दलित कार्यकर्ताओं ने आठ सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।विधानसभा अध्यक्ष एक दलित नेता…
पटना, नौ सितंबर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 168 मेधावी विद्यार्थियों को बुधवार को सम्मानित किया। राजधानी पटना में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को पदक, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। अधिकारियों के अनुसार, इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः दो लाख रुपये, 1.5 लाख रुपये और एक लाख रुपये दिए गए।इंटरमीडिएट में चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को 30-30 हजार रुपये तथा मैट्रिक में चौथे से दसवें स्थान तक…
नयी दिल्ली, नौ सितंबर भारत के उभरते हुए भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में महान एथलीट नीरज चोपड़ा के नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं। नीरज चोट के कारण आगामी एशियाई खेलों से हट चुके हैं। उत्तर प्रदेश के डभिया गांव के रहने वाले 25 वर्षीय रोहित का इस साल ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था जहां उन्होंने केवल 81.56 मीटर का थ्रो किया था।हालांकि 22 अगस्त को भुवनेश्वर में आयोजित विश्व एथलेटिक्स महाद्वीपीय टूर सिल्वर मीट में उन्होंने 87.68 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। रोहित को भरोसा है…
नयी दिल्ली, नौ सितंबर भारतीय कुश्ती के लिए एक और शर्मिंदगी की स्थिति पैदा हो गई जब एशियाई खेलों के लिए चुने गए ग्रीको रोमन पहलवान दीपक डोप परीक्षण में प्रतिबंधित पदार्थ क्लोमीफीन के सेवन के दोषी पाए गए हैं जिसके बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने उन्हें टीम से वापस लेने का फैसला किया। इससे महाद्वीपीय खेलों में भारत की कुश्ती चुनौती और कमजोर हो गई है। भारत पहले ही डोपिंग मामलों के कारण एशियाई खेलों की कुश्ती टीम में दो स्थान गंवा चुका है।पुरुष फ्रीस्टाइल 86 किग्रा वर्ग के मुकुल दहिया और ग्रीको रोमन 130 किग्रा वर्ग के…
नयी दिल्ली, नौ सितंबर की विभिन्न फाइल से बुधवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-दि64: दिल्ली इमारत तीसरी लीड संचालक गिरफ्तार दुकान बनाने के लिए दीवार तोड़ने से सत्य निकेतन में ढह गई इमारत: पुलिस नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि सत्य निकेतन पीजी ढहने के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि इमारत के भूतल पर एक दुकान बनाने के लिए एक दीवार तोड़ी गई थी जिससे पूरी इमारत ढह गई।दि65: ब्रिक्स पूर्वावलोकन शनिवार से शुरू हो रहा ब्रिक्स सम्मेलन; भू-राजनीतिक मुद्दों के बीच खाद्य व…
(फोटो के साथ) भोपाल, नौ सितंबर मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को मेडिकल इंटर्न के मासिक मानदेय में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की घोषणा की। इसके बाद भोपाल में तीन दिन से आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। सरकार ने सोमवार को प्रदर्शनकारी इंटर्न डॉक्टरों पर कथित लाठीचार्ज और पानी की बौछार करने के मामले में दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंटर्न डॉक्टरों के मासिक मानदेय में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद मानदेय बढ़कर करीब 21…
नयी दिल्ली, नौ सितंबर भारत ने बाढ़ से प्रभावित नेपाल की सहायता के लिए बुधवार को एक और खेप भेजी जिसमें 35 टन राहत सामग्री और उपकरण शामिल हैं। इन्हें सी-17 परिवहन विमान से नेपाल भेजा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों के अनुसार, नेपाल में भीषण बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,365 हो गई। प्रभावित इलाकों से और शव बरामद होने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ा है। भारत ने राहत सामग्री की पहली खेप 26 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से बातचीत करने के कुछ घंटे बाद भेजी थी।उसी…
Tired of back pain after long working hours? Check out these comfortable ergonomic chairsIshika Narang is a Multimedia Writer at the Hindustan Times, with over three years of experience in digital journalism, specialising in health, lifestyle, beauty, and consumer-focused reporting. Her primary coverage areas include evidence-based health journalism, preventive care, wellness trends, and affiliate-driven consumer guides tailored for digital audiences. She began her professional journey in digital media, where she developed expertise in multimedia storytelling and platform-optimised editorial strategies. Over the years, she has worked with reputed organisations such as Park+, Jagran, and Wavel.ai, steadily building credibility in health and…
हल्द्वानी, नौ सितंबर उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत और एकजुटता के साथ जुटने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा कि पवित्र देवभूमि उत्तराखंड वर्ष 2027 में भी भाजपा के नेतृत्व में आगे बढ़े और राज्य में एक बार फिर ‘कमल’ खिले।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और आने वाले समय में यह…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.