© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
‘वंदे मातरम’ पर कांग्रेस के रुख से खुद को अलग करते हुए, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि सभी सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत गाना एक संवैधानिक ज़िम्मेदारी है और वह इस पर राजनीति करने से बचना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में लौटती है तो वह इसे रद्द कर सकती है और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) इस मामले में उस पुरानी पार्टी का समर्थन करके बहुत खुश होगी। हालांकि, NC नेता ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि जब संसद में बिल पेश किया गया था, तभी पार्टी को ‘वंदे मातरम’ का विरोध करना…
View this post on InstagramA post shared by Karishma K Tanna (@karishmaktanna)इसे भी पढ़ें: Hartalika Teej 2026: बनारसी और शिफॉन Saree के साथ परफेक्ट लगेंगे ये Hairstyle Tipsचेहरे पर लगाएं नमी देने वाला सीरमकरिश्मा ने चेहरे की देखभाल की शुरुआत सीरम से की। उन्होंने इसे उंगलियों की मदद से पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाया। अगर आपकी त्वचा रूखी रहती है तो आप अपनी त्वचा के हिसाब से नमी देने वाला सीरम इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे चेहरे पर लगाते समय जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से लगाएं।चेहरे की हल्की मालिश से मिलेगी ताजगीसीरम लगाने के बाद…
मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने बृहस्पतिवार को मारे गए संगीतकार चोंगथाम विक्रम सिंह के परिवार को आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय मिलेगा और उनकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन इंफाल पश्चिम जिले के थांगमेइबंद स्थित चोंगथाम के आवास पर पहुंचकर दिया।मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से बातचीत करते हुए इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि इसमें एक ऐसे निर्दोष व्यक्ति की जान चली गई, जिसने कोई गलत काम नहीं किया था। सिंह ने चोंगथाम के माता-पिता,…
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) से भारत और अफ़गानिस्तान सीरीज़ के पहले T20I मैच का समय बदलने के लिए कहा है, जो मूल रूप से 13 सितंबर को होना था। यह जानकारी DDCA के एक सूत्र ने दी है। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज़ 13 सितंबर से 17 सितंबर के बीच होनी है और सभी मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसे भी पढ़ें: Harry Brook ने रचा इतिहास, Pakistan के खिलाफ सबसे तेज 1000 Test रन पूरे किएDDCA के एक सूत्र ने बताया कि एसोसिएशन ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।आदित्यनाथ ने कहा कि इसमें व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए और केंद्र तथा राज्य सरकारों की उपलब्धियों को लाभार्थियों की वास्तविक कहानियों के माध्यम से लोगों के सामने रखा जाना…
टीवी की दुनिया के चर्चित जोड़े आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों अलग हो चुके हैं और जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। हालांकि, दोनों इस रिश्ते को कड़वाहट के साथ खत्म करने से बचने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। जहां आकांक्षा अपने हालिया साक्षात्कारों में तलाक और गौरव को लेकर खुलकर बात कर रही हैं, वहीं गौरव ने इस मामले पर अब तक चुप्पी बनाए रखी है।इसी बीच ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी ने आकांक्षा चमोला को लेकर कुछ तीखी बातें कही हैं। एक हालिया बातचीत में ओरी ने आरोप लगाया…
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले तीन दिन से जारी गिरावट पर बृहस्पतिवार को विराम लगा और मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 138 अंक चढ़ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 46 अंक के लाभ में रहा। कारोबार के अंतिम घंटे में एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहने से पूरे दिन निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता सीमित रही। निवेशकों ने बाजार में अपनी हिस्सेदारी कम रखी, जिससे ज्यादातर समय कारोबार एक सीमित दायरे में रहा। तीस…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने गुरुवार को केंद्र सरकार से अपील की कि वह दिसंबर में खत्म होने वाली बांग्लादेश के साथ गंगा जल-बंटवारे की संधि को रिन्यू न करे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन दशकों से बिहार के हिस्से का पानी चुराया जा रहा है। ‘नीतीश संवाद यात्रा’ के पहले चरण के पूरा होने के बाद पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए झा ने कहा कि यह मुद्दा बिहार के लिए अहम है और आरोप लगाया कि राज्य को उसके पानी का बड़ा हिस्सा नहीं दिया गया है।इसे भी पढ़ें:…
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने अगले कैंपेन ‘छात्रों की गूंज’ की घोषणा की, जो 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित किया जाएगा। X पर एक पोस्ट के ज़रिए गांधी ने छात्रों, युवाओं और भारत की Gen Z को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा देश उन्हें देख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि “खराब शिक्षा व्यवस्था” ने उनकी उम्मीदों को खत्म कर दिया है और उनके भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है। कांग्रेस सांसद ने कहा मेरे प्यारे छात्रों, युवाओं और भारत की Gen Z, पूरा देश आपको देख रहा…
यामी गौतम की आने वाली डरावनी और रहस्यमयी फिल्म नई नवेली का टीजर जारी हो गया है। गुरुवार को सामने आए करीब डेढ़ मिनट के इस टीजर में यामी गौतम एक नई-नई दुल्हन मोहिनी के किरदार में नजर आ रही हैं। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन अचानक परिवार में मोहिनी को लेकर ऐसा शक पैदा होता है कि उस पर डायन होने का आरोप लग जाता है।परिवार की बैठक में लगा डायन होने का आरोपटीजर की शुरुआत परिवार की एक बैठक से होती है। परिवार का एक सदस्य अपनी भाभी मोहिनी को लेकर कुछ…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.