© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्थित देवकीनंदन जैन श्वेतांबर डेरासर में ‘महावीर जन्म वांचन’ के मौके पर भगवान महावीर का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने डेरासर में भगवान महावीर के सुंदर ‘आंगी श्रृंगार’ की प्रशंसा की और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अन्य देवी-देवताओं के भी दर्शन किए और वहां मौजूद सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अहमदाबाद नगर निगम के मेयर हितेश बारोट, विधायक जीतू पटेल और अमित ठाकर, शहर अध्यक्ष प्रेरक शाह, जैन समुदाय के प्रमुख सदस्य, श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और अन्य लोग मौजूद थे। ‘राष्ट्रीय वन शहीद दिवस’ पर, शुक्रवार को…
ब्रिक्स देशों ने शनिवार को नव विकास बैंक (एनडीबी) को टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने, असमानता कम करने और उभरती अर्थव्यवस्थाओं में मजबूती बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण संस्था बताया। 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान जारी ‘नयी दिल्ली घोषणा’ में सदस्य देशों ने कहा कि एनडीबी उभरते बाजारों और विकासशील देशों की विकास प्राथमिकताओं तथा बुनियादी ढांचे की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। घोषणापत्र में कहा गया, ‘‘एनडीबी अपने विकास के दूसरे दशक में प्रवेश कर रहा है।हम सभी शेयरधारक देशों और ग्लोबल साउथ में विकास एवं आधुनिकीकरण के एक मजबूत और रणनीतिक माध्यम के…
मिडिल ईस्ट में जंग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और अब हमलों की आग सिर्फ ईरान, इजराइल या यमन तक सीमित नहीं दिखाई दे रही। सऊदी अरब की एक बेहद अहम तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला हुआ है। दावा है कि कई ड्रोन इराक की तरफ से आए और उन्होंने सऊदी अरब के पूर्वी तेल क्षेत्रों को लाल सागर के यानबू बंदरगाह से जोड़ने वाली पाइपलाइन को निशाना बनाया। हमले के बाद पाइपलाइन को अस्थाई तौर पर बंद करना पड़ा है। इस हमले में नुकसान और कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। यह…
चिकित्सकीय आधार पर एशियाई खेलों की टीम से बाहर की गई वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी ने शनिवार को राष्ट्रीय महासंघ पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि जापान में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए डॉक्टर की मंजूरी मिलने के बावजूद उनकी जगह दूसरी खिलाड़ी को शामिल कर लिया गया। खेल मंत्रालय द्वारा 22 अगस्त को जारी सूची में दिव्यांशी को आइची-नागोया एशियाई खेलों के लिए सात सदस्यीय वुशु टीम में शामिल किया गया था।लेकिन शुक्रवार को महिलाओं के 60 किग्रा सांडा वर्ग में उनकी जगह दो बार की एशियाई खेल पदक विजेता नोरेम रोशिबिना…
विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) सुधाकर दलेला ने शनिवार को कहा कि अभी BRICS की कोई कॉमन करेंसी लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है, जबकि ट्रांज़ैक्शन कॉस्ट कम करने के व्यावहारिक तरीके के तौर पर लोकल करेंसी में आपसी व्यापार के निपटान पर बातचीत जारी रहेगी। नई दिल्ली में 18वें BRICS समिट के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए दलेला ने कहा अभी BRICS में BRICS करेंसी का कोई प्रस्ताव नहीं है।” उनके ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब BRICS देश कॉमन करेंसी की ओर बढ़े बिना, सदस्य देशों के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट को मज़बूत करने और…
भारत की मेजबानी में राष्ट्रीय राजधानी में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन के बीच कनॉट प्लेस (सीपी) में विदेशी आगंतुकों की संख्या बढ़ गई है। व्यापारियों ने शनिवार को बताया कि विदेशी प्रतिनिधि और उनके परिवार दिल्ली के इस प्रमुख इलाके में स्थित पारंपरिक दुकानों और रेस्तरां का रुख कर रहे हैं। कनॉट प्लेस के व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) ने कहा, “आज कई विदेशी प्रतिनिधिमंडल के परिजन कनॉट प्लेस आ रहे हैं।” एनडीटीए के एक पदाधिकारी ने बताया कि कनॉट प्लेस में ज्यादातर चीनी, मिस्र और अफ्रीकी मूल के विदेशी सैलानी देखे गए।इनमें…
विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग राज्य में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास के लिए दूरगामी कदम उठा रहा है। विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्राथमिकताओं, अनुसंधान, अवसंरचना और नए पाठ्यक्रमों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इसी को लेकर विभाग की माननीय मंत्री श्रीमती शीला कुमारी ने राज्य के सभी राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में कुल क्षमता के विरुद्ध 98 प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल किया गया है। यह सत्र 2022-23…
उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने वाले हैं। यह चुनाव सत्ताधारी भाजपा के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है क्योंकि दिल्ली में अपनी पकड़ मजबूत रखनी है तो यूपी में सरकार जरूरी है। हालांकि, हाल के दिनों में भाजपा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है जिसमें जेन जी के अंदर बेचैनी और बेरोजगारी का खतरा तो है ही साथ ही साथ जातिगत मुद्दे जैसे मामलों ने भी भाजपा को परेशान कर रखा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में सत्ता को बरकरार रखना बीजेपी के लिए एक बड़ी चुनौती है। फिलहाल पार्टी के भीतर कई तरह…
सीरिया के कुर्द बहुल शहर में शनिवार को एक जेल में आग लगने के साथ ही वहां दंगा भड़क गया, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सना के अनुसार, कोबानी जेल में कैदियों ने दंगा किया, जिसके बाद आग लग गई।यह घटना शहर में एक दिन पहले कुर्दों और अरबों के बीच बढ़े तनाव के बाद हुई। तुर्किये की सीमा से लगे इस शहर में हाल में सीरियाई सरकारी बलों के प्रवेश के बावजूद जेल अब भी कुर्द लड़ाकों के नियंत्रण में है। ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी समूह…
ब्रिक्स नेताओं ने उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक में अधिक प्रतिनिधित्व देने के लिए वैश्विक वित्तीय व्यवस्था में व्यापक सुधार का आह्वान किया है। समूह ने एकतरफा शुल्क, व्यापार प्रतिबंधों और आर्थिक प्रतिबंधों की भी कड़ी आलोचना की। नयी दिल्ली घोषणापत्र में ब्रिक्स ने कहा कि बढ़ता संरक्षणवाद और एकतरफा व्यापार उपाय वैश्विक व्यापार तथा आपूर्ति शृंखलाओं के लिए खतरा हैं।समूह ने कहा, ‘‘हम एकतरफा शुल्क और गैर-शुल्क उपायों में वृद्धि को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं, जो व्यापार को विकृत करते हैं और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.