© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
रूस के हमलों में यूक्रेन में पांच नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन में यूरोपीय सैनिकों को भेजना रूस के साथ सीधे संघर्ष के समान होगा।क्षेत्रीय प्रमुख इवान फेदोरोव ने बताया कि यूक्रेन के जपोरिज्जिया शहर में रातभर जारी रूसी ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, क्रिवी रिह में हुए हमलों में एक व्यक्ति की मौत…
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की केरलम इकाई के सचिव विनय विश्वम ने कथित भ्रष्टाचार मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा नेता पिनराई विजयन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मांग पर शनिवार को कोई सीधी टिप्पणी नहीं की और कहा कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) इस मामले का राजनीतिक रूप से विरोध करेगा। जब विश्वम से केरल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भेजे गए पत्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है। ईडी ने डीजीपी को लिखे पत्र में विजयन और उनके…
दिल्ली पुलिस ने घोषित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देश पर यहां सिंघु बॉर्डर पर ‘ब्रिक्स’ विरोधी और खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र बनाने और आपत्तिजनक नारे लिखने के मामले में पंजाब से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस को इस घटना में प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) की संलिप्तता का संदेह है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय प्रीतपाल, हरमिंदर सिंह और निरंजन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सिंघु बॉर्डर क्षेत्र और अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया गया,…
… मोना पार्थसारथी … नयी दिल्ली, 12 सितंबर हॉकी इंडिया ने शनिवार को अपने महानिदेशक (डीजी) कमांडर आर के श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके सभी अधिकार तत्काल प्रभाव से छीन लिए। भारतीय हॉकी टीम की जर्सी के रंग में बदलाव का विवाद इस नोटिस में लगाए गए प्रमुख आरोपों में शामिल है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की की ओर से उनके वकील के माध्यम से भेजे गए नोटिस में श्रीवास्तव पर कुल आठ आरोप लगाए गए हैं।उन्हें नोटिस मिलने के चार सप्ताह के भीतर अपना जवाब देने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित अवधि में…
कर्नाटक भर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में कथित रूप से बाल श्रम में लगे आठ सौ बच्चों को शनिवार को चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकार दी। उन्होंने बताया कि राज्यभर के 962 पुलिस थानों ने यह अभियान चलाया, जिसके दौरान विभिन्न जिलों में 16,951 परिसरों की जांच की गई।अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को मजदूरी पर रखने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू की गई। बच्चों को पुलिस ने मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के निर्देश पर चलाए गए राज्यव्यापी अभियान के तहत बचाया। मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु के एपीएमसी यार्ड के हालिया…
नेपाल में शनिवार को भी तलाश अभियान जारी रहा। अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के लगभग दो सप्ताह बाद भी बचाव दल 5,000 से अधिक लापता लोगों का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के अनुसार अब तक लगभग 1,400 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 13,676 लोगों को बचाया जा चुका है।अधिकारियों ने बताया कि लगभग 30 देशों के 589 विदेशी नागरिकों समेत कम से कम 5,130 लोग अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा के निकट 26 अगस्त को हिमस्खलन के कारण अचानक आई बाढ़ ने…
तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने दिवंगत पार्टी नेता एम. करुणानिधि एवं पार्टी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन के खिलाफ मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की कथित अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा करते हुए शनिवार को राज्यभर में प्रदर्शन किया। चेन्नई में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. के. शेखर बाबू ने स्टालिन की कुर्बानियों, व्यक्तित्व और मानवीय संवेदनाओं के लिए उनकी प्रशंसा की और उन्हें नैतिकता एवं मूल्यों का पालन करने वाला मिस्टर क्लीन बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे बेदाग नेता को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में निशाना…
ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन तौर-तरीकों को साझा करने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसी उभरती हुई तकनीकों के मानव-केंद्रित इस्तेमाल पर शनिवार को सहमति जताई। साथ ही, उन्होंने ‘ब्रिक्स यूनिवर्सिटी ग्लोबल रैंकिंग और मूल्यांकन प्रणाली’ को विकसित करने की दिशा में आगे की संभावनाओं पर भी चर्चा की। नेताओं ने ब्रिक्स नेटवर्क विश्वविद्यालय सहित मौजूदा ब्रिक्स शिक्षा तंत्रों के माध्यम से सहयोग जारी रखने के लिए अपना समर्थन दिया।एक घोषणा-पत्र में, नेताओं ने पारंपरिक और स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों पर शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के लिए ‘ब्रिक्स मार्गदर्शक सिद्धांतों’ को प्रसारित करने की भारत की…
तेज गेंदबाज टेस फ्लिंटाफ के चार विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया ए ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए शनिवार को यहां तीन मैच की अनौपचारिक महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के शुरूआती मैच में भारत ए को छह विकेट से हरा दिया। पिछले साल अपना पहला केंद्रीय अनुबंध हासिल करने वाली और ‘अनकैप्ड’ ऑलराउंडर फ्लिंटॉफ ने नयी गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत ए की दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर मेजबान टीम को दबाव में ला दिया और फिर मध्य ओवरों में गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर चार विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजों ने नौ विकेट लिए और…
अफगानिस्तान के नवनियुक्त टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान इब्राहिम जदरान ने कहा कि वह उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को अच्छी तरह संभालने की कोशिश कर रहे हैं और दबाव की स्थिति में सही फैसले लेना सीख रहे हैं। पहले राशिद खान के उपकप्तान रहे जदरान ने कहा कि तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में नयी भूमिका में उनकी और राशिद की बातचीत और समझ उनकी मदद करेगी। सीरीज रविवार से यहां शुरू होगी।उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है। एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में मैं इसका आनंद लेने, जिम्मेदारी उठाने और दबाव की परिस्थितियों में सही फैसले लेने…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.