© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड ने विस्फोटक एवं ‘ब्लास्टिंग’ समाधान क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए दक्षिण अफ्रीका की ओम्निया होल्डिंग्स लिमिटेड का करीब 13,000 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की घोषणा की है। नागपुर स्थित यह सौर समूह औद्योगिक विस्फोटक और विस्फोट शुरू करने वाली प्रणालियों का विनिर्माण करता है। यह खनन, बुनियादी ढांचे, निर्माण, रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्रों की कंपनियों को सेवाएं देता है। समूह की दक्षिण अफ्रीकी बाजार में भी मौजूदगी है। ओम्निया होल्डिंग्स एक विविध कारोबार वाला वैश्विक समूह है जो खनन, कृषि एवं रसायन क्षेत्रों के ग्राहकों को रसायन और विशेष…
भारत और कनाडा ने प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर सोमवार को यहां चौथे दौर की वार्ता शुरू की। दोनों पक्ष इस साल बातचीत पूरी करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पांच दिन चलने वाली (14-18 सितंबर) वार्ता में वस्तुओं एवं सेवाओं के व्यापार, उत्पत्ति के नियम और तकनीकी व्यापार बाधाओं समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। अधिकारी ने बताया कि तीसरे दौर की वार्ता जुलाई में ओटावा में हुई थी। दोनों देशों के 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने के लक्ष्य के अनुरूप ये वार्ताएं महत्वपूर्ण हैं।…
पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अज़हर का नाम फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) की सबसे ज़्यादा वांछित आतंकवादियों की ‘रेड बुक’ में शामिल करके उस पर 70 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। यह कदम अक्टूबर में होने वाली फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की बैठक से पहले उठाया गया है और इसे पाकिस्तान की ओर से एक प्रतीकात्मक कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है, ताकि यह दिखाया जा सके कि वह आतंकवाद के खिलाफ कदम उठा रहा है। पाकिस्तान ने पहले दावा किया था कि मसूद अज़हर देश से गायब हो गया है और अफ़गानिस्तान में…
(डेटलाइन में सुधार के साथ रिपीट) कोलकाता, 14 सितंबर पश्चिम बंगाल सरकार ने 10-सदस्यीय समिति बनाई है जो राज्य में कई सड़कों, पुलों और सार्वजनिक जगहों के नाम बदलने के प्रस्तावों पर विचार कर रही है। इनमें कोलकाता की तीन प्रमुख सड़कें भी शामिल हैं जिनके नाम कम्युनिस्ट नेताओं व्लादिमीर लेनिन, कार्ल मार्क्स और हो ची मिन्ह के नाम पर रखे गए थे। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि भारत सेवाश्रम के कार्तिक महाराज के नाम से मशहूर स्वामी प्रदीप्तानंद की अध्यक्षता वाली यह समिति दुर्गा पूजा के बाद अपनी पहली बैठक कर सकती…
मारुति सुजुकी इंडिया की भारत में बनी पांच दरवाजे वाली जिम्नी, फ्रॉन्क्स और ई-विटारा का जापान को किया गया कुल निर्यात एक लाख इकाई के पार पहुंच गया है। मारुति सुजुकी इंडिया ने दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी और उन्नत वाहन बाजारों में से एक जापान को अगस्त 2024 में फ्रॉन्क्स का निर्यात शुरू किया था। इसके बाद दिसंबर 2024 में पांच दरवाजे वाली जिम्नी का निर्यात शुरू किया गया। कंपनी का पहला बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) ई-विटारा सितंबर 2025 में इस निर्यात सूची में शामिल हुआ। इससे सुजुकी के लिए भारत की वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में भूमिका और मजबूत…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान उन छह देशों में शामिल है जो अगले महीने यहां होने वाली पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उस नीति का हवाला दिया जिसके तहत बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में इन दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी देशों को भारतीय धरती पर खेलने की अनुमति दी जाती है। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक जालंधर और मोहाली में खेली जाएगी।इसमें भारत, पाकिस्तान, चीन, जापान, मलेशिया और कोरिया भाग लेंगे। अगर कोई टीम टूर्नामेंट से हटती है तो उसकी जगह ओमान या बांग्लादेश को…
In today’s episode of Everyday Explained, we’re looking at a strangely familiar experience: getting a song stuck in your head. You may hear a catchy tune once and suddenly find yourself replaying the same chorus while working, travelling or even trying to sleep. But why does the brain do this? Why do some songs get stuck more easily than others? And is there a way to make the music stop? (Also read: Everyday explained: Why do your fingers wrinkle in water? )What exactly is an ‘earworm’?An earworm is a short piece of music that plays repeatedly in your mind without…
अगर आप भी किसी ऐतिहासिक जगह पर घूमना चाहती हैं, जहां पर आप पुराने खंडहर, मंदिर, इतिहास और खूबसूरत पहाड़ देखना चाहती हैं। तो आपको कर्नाटक के हम्पी जाना चाहिए। कर्नाटक में तुंगभद्रा नदी के किनारे बसा हम्पी कभी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। आज भी आपको यहां पर बाजार, राजमहल, पुराने मंदिर और पत्थरों से बनी कई शानदार इमारतों के अवशेष दिखेंगे।हम्पी की खासियत यह है कि यहां पर सिर्फ इतिहास नहीं बल्कि बड़े-बड़े ग्रेनाइट पत्थरों से बने बेहद खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। देश-विदेश से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में ज इस…
बिहार के कटिहार जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वैध दस्तावेज नहीं होने पर म्यांमार के चार नागरिकों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। हिरासत में लिए गए लोगों में एक वयस्क पुरुष और तीन नाबालिग लड़कियां शामिल हैं।यह कार्रवाई रविवार को कटिहार रेलवे स्टेशन पर की गई। आरपीएफ निरीक्षक विक्रम कुमार ने बताया कि कामाख्या-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12505) के स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ की टीम ने संदिग्ध गतिविधियां देख चारों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान वे वैध पासपोर्ट, नागरिकता प्रमाणपत्र या अन्य कानूनी पहचान संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत…
A dermatologist explains which ingredients are best for people with dry skin (magnific)Shweta Pandey is a Senior Content Writer at Hindustan Times, with over 12 years of experience in beauty and wellness journalism, specialising in makeup, skincare, and hair care.She began her professional writing journey in 2011, entering the evolving world of digital lifestyle journalism as beauty and wellness content rapidly transformed in India. Over the years, she has worked with reputed digital media houses like India Today, the Times of India and Skymet Weather, steadily building credibility through well-researched features, product reviews, and trend analyses. Her career reflects consistent…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.