भारत ने गुरुवार को रियाद में आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले कुछ दिनों में हुए हमलों की निंदा की। इन हमलों में आम नागरिकों की मौत हुई और वे घायल हुए। भारत ने आम नागरिकों के इस्तेमाल वाली जगहों को निशाना बनाने को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत रियाद में आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले कुछ दिनों में हुए हमलों की निंदा करता है, जिनमें आम नागरिकों की मौत हुई और वे घायल हुए। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आम नागरिकों के इस्तेमाल वाली जगहों को निशाना बनाना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। भारत ने उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। बयान में कहा गया, “हम उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।
इसे भी पढ़ें: श्रीलंका में Shiranthi Rajapaksa भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार, 13 अक्टूबर तक हिरासत में भेजी गईं
विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब और वहां के लोगों और सरकार के साथ भारत की एकजुटता भी व्यक्त की। इसमें कहा गया हम सऊदी अरब साम्राज्य के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं और उनके साथ खड़े हैं। इससे पहले, सऊदी-नेतृत्व वाली गठबंधन सेनाओं ने दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब में नागरिक सुविधाओं – जिनमें रियाद में किंग खालिद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और आभा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा शामिल हैं पर हमलों के बाद यमन में हूथी मिलिशिया के 82 सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया। बुधवार को एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में, गठबंधन सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि नागरिक ठिकानों पर हूथी हमलों को बिना सजा के नहीं छोड़ा जाएगा।
इसे भी पढ़ें: अमेरिका के 13 शहरों पर एक साथ हमले कर सकता है ईरान!टेंशन में आए ट्रंप
अल-मलिकी ने कहा राज्य में नागरिकों और नागरिक वस्तुओं पर आतंकवादी हूथी मिलिशिया द्वारा किए गए क्रूर हमले – जिनमें हाल ही में रियाद में किंग खालिद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और आभा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया – बिना सजा के नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा इसके परिणामस्वरूप, गठबंधन की संयुक्त सेनाओं ने एक व्यापक अभियान शुरू किया और (सादा, अल हुदैदाह, अल जवफ और मारिब) प्रांतों में आतंकवादी हूथी मिलिशिया के कुल (82) वैध सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया।
