© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
ग्रामीण परिवारों में पेंशन के प्रति जागरूकता तथा सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा बढ़ाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग (डीओआरडी) और पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘पेंशन सखियों’ के सामुदायिक स्तर पर संपर्क तंत्र को तैयार करने और उसे सहयोग देने की व्यवस्था की जाएगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बयान में कहा कि एमओयू पर डीओआरडी के संयुक्त सचिव अमित शुक्ला और पीएफआरडीए की कार्यकारी निदेशक सुमीत कौर कपूर ने हस्ताक्षर किए।इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग के सचिव रोहित कंसल भी…
Rahul Gandhi के आरोप झूठे, 2,000 से बड़े Digital Transaction पर कोई नया शुल्क नहीं, बोले रामदास अठाव
सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उन आरोपों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि ज़्यादा कीमत वाले डिजिटल ट्रांज़ैक्शन पर शुल्क लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ₹2,000 से ज़्यादा के ट्रांज़ैक्शन पर कोई शुल्क लगाने का फ़ैसला नहीं किया है और इन दावों को पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा बताया। एएनआई से बात करते हुए अठावले ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के पास अभी ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है जिससे ट्रांज़ैक्शन शुल्क शुरू किया जाए या बढ़ाया जाए।…
ओमान के तट पर पनामा के झंडे वाले कमर्शियल जहाज़ ‘MT El Gaia’ पर हमले के बाद, भारत ने मंगलवार को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में आज़ाद और सुरक्षित आवाजाही और इस इलाके में अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से व्यापार के निर्बाध प्रवाह की मांग दोहराई। इस जहाज़ पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे, जिनमें से 13 को बचा लिया गया है, जबकि एक लापता नाविक की तलाश जारी है। राजधानी में हर दो हफ़्ते में होने वाली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ANI के एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमले का…
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 778 अंक टूटकर तीन महीने के निचले स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 279 अंक गिरकर पांच महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 777.94 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 74,003.82 अंक पर बंद हुआ।मजबूती के साथ खुला सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 787.73 अंक फिसलकर 73,994.03 अंक के निचले स्तर तक आ गया था। इसी तरह, एनएसई का 50…
Skin tints that worked really well on my skin (HT)Shweta Pandey is a Senior Content Writer at Hindustan Times, with over 12 years of experience in beauty and wellness journalism, specialising in makeup, skincare, and hair care.She began her professional writing journey in 2011, entering the evolving world of digital lifestyle journalism as beauty and wellness content rapidly transformed in India. Over the years, she has worked with reputed digital media houses like India Today, the Times of India and Skymet Weather, steadily building credibility through well-researched features, product reviews, and trend analyses. Her career reflects consistent growth, moving from…
राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने मंगलवार को कहा कि राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो गया है और अब समिति का मुख्य ध्यान इंटरनेशनल रामकथा म्यूज़ियम बनाने पर है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए 10 अक्टूबर से टेंडर जारी किए जाएंगे। पत्रकारों से बात करते हुए नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि आज म्यूज़ियम के बारे में भी चर्चा होगी। म्यूज़ियम का सबसे बड़ा काम अब शुरू होने वाला है। हर गैलरी के लिए 10 अक्टूबर से टेंडर जारी किए जाएंगे। कुल 20 गैलरी हैं – गैलरी 1, गैलरी…
बांग्लादेश और चीन ने म्यांमार और चीन को बांग्लादेश से जोड़ने वाले प्रस्तावित इकोनॉमिक कॉरिडोर पर सहयोग के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, ह्यूमन-रिसोर्स डेवलपमेंट और आर्थिक सहयोग जैसे कई मुद्दों पर बातचीत की। इस प्रस्तावित कॉरिडोर का मकसद म्यांमार के ज़रिए बांग्लादेश और दक्षिण-पश्चिमी चीन के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। यह पहले प्रस्तावित बांग्लादेश-चीन-भारत-म्यांमार इकोनॉमिक कॉरिडोर से अलग है। विदेश मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति का हवाला देते हुए बांग्लादेश की सरकारी समाचार एजेंसी BSS ने बताया कि बांग्लादेश की जूनियर विदेश मंत्री शमा ओबेद इस्लाम के कार्यालय में बातचीत हुई, जहाँ उन्होंने चीन के राजदूत याओ वेन से…
(फाइल फोटो के साथ) बेंगलुरु, 15 सितंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि जब लोग सरकार से डरने लगते हैं तो लोकतंत्र तानाशाही में बदल जाता है। उन्होंने सभी के लिए समान सम्मान और अवसर सुनिश्चित करके लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की जरूरत पर जोर दिया। विश्व लोकतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव और मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें लोगों के अधिकार, गरिमा और शासन में उनकी भागीदारी भी शामिल है।उन्होंने कहा, ‘‘जब लोग सरकार से डरने लगते हैं,…
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (एनएसई) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशीष कुमार चौहान ने मंगलवार को कहा कि खुदरा निवेशकों को ध्यान में रखते हुए एनएसई के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा तय किया गया है। देश के सबसे बड़े शेयर बाजार एनएसई के आईपीओ का मूल्य दायरा उम्मीद से कम रहने की चर्चा के बीच चौहान ने यह बात कही। चौहान ने यह भी कहा कि 22,569 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में ‘एंकर बुक’ यानी बड़े निवेशकों की जतायी गयी प्रतिबद्धता काफी बड़ी है और हमारी उम्मीद से…
तेल से मालामाल खाड़ी देश सऊदी अरब एक बड़े संकट का सामना कर रहा है। यह संकट तब पैदा हुआ जब पिछले हफ़्ते हूथी विद्रोहियों ने यमन के लाल सागर तट और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य के बड़े हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया। सऊदी अरब के सहयोगियों खासकर मक्का समझौते में शामिल पाकिस्तान के यमन संकट में दखल देने से इनकार करने की खबरों के बीच, रियाद ने इज़राइल का रुख किया है; एक ऐसा देश जिसे वह एक स्वतंत्र राष्ट्र के तौर पर भी मान्यता नहीं देता है। तेल अवीव से छपने वाले दैनिक अखबार द जेरूसलम पोस्ट की एक रिपोर्ट…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.