© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
Emotional loss can leave you feeling unsettled long after the difficult moment has passed. You may find yourself replaying conversations, worrying about what comes next, or reacting more strongly than usual to small things. While you cannot always control what you feel, you can learn to respond to those emotions with greater awareness instead of allowing them to take over your day.Calmness of mind is one of life’s quiet treasures. When you learn to regulate your emotions rather than reacting to every thought or trigger, you begin to regain control over your inner world.ALSO READ: Too much noise in your…
वैश्विक भुगतान समाधान कंपनी मास्टरकार्ड ने वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी पाइन लैब्स से पूरी तरह बाहर निकलते हुए अपनी 4.31 प्रतिशत हिस्सेदारी 933 करोड़ रुपये में बेच दी है। यह सौदा बीएसई पर अलग-अलग थोक सौदों के जरिये हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी मास्टरकार्ड ने अपनी सहयोगी कंपनी मास्टरकार्ड एशिया/पैसिफिक प्राइवेट लिमिटेड के जरिये नोएडा स्थित पाइन लैब्स के 4,97,24,182 शेयर 13 किस्तों में बेचे।ये शेयर कंपनी में 4.31 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। इन शेयरों को औसतन 187.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचा गया, जिससे कुल सौदे का मूल्य 933.57 करोड़ रुपये रहा।…
विभिन्न कारोबार क्षेत्रों से जुड़े टोरेंट समूह की परमार्थ संस्थान यूएनएम फाउंडेशन ने मंगलवार को गुजरात के तापी जिले के व्यारा में अस्थायी तौर पर 317 बिस्तर वाले अस्पताल का उद्घाटन किया। साथ ही 800 बिस्तर वाले नए अस्पताल के निर्माण की आधारशिला रखी। सार्वजनिक-निजी भागीदारी वाली यह परियोजना दक्षिण गुजरात और पड़ोसी महाराष्ट्र के आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने नए अस्पताल का उद्घाटन किया और बड़े अस्पताल के लिए भूमि पूजन किया। फाउंडेशन के अनुसार, नया अस्पताल मौजूदा 156 बिस्तर वाले सरकारी अस्पताल की…
ओडिशा के ढेंकानाल जिले में प्रसिद्ध कपिलाश मंदिर जा रहे एक युवा पर्यटक जोड़े के साथ मारपीट और यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों को पकड़ा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर साझा किए गए एक वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया और दो भाइयों सहित कुल तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।यह घटना 18 सितंबर को कपिलाश की पहाड़ियों पर स्थित मशहूर शिव मंदिर तक जाने वाली सड़क के एक सुनसान हिस्से पर हुई। वीडियो में कुछ लोग मोटरसाइकिल सवार एक जोड़े…
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य आरोपियों को बाद में पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान आसिफ के रूप में हुई है।यह उन लोगों में शामिल था जो सोमवार शाम को खुद को कथित तौर पर पुलिसकर्मी बताकर बंदूक के बल पर लड़की को आस्था कुंज पार्क के अंदर एक सुनसान हिस्से में ले गए और उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि मामले…
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा सुझाए गए प्रमुख पर्यटन स्थलों पर किया जाएगा, साथ ही उन्होंने आलोचकों से ‘‘संकीर्ण राजनीतिक चर्चाओं’’ से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने की अपील की। वैष्णव ने गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह फैसला ‘जी-20’ बैठकों के देश के विभिन्न हिस्सों में सफल आयोजन को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी जानते हैं कि जब भारत में ‘जी-20’…
जेएसडब्ल्यू समूह ने भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन बाजार में प्रवेश कर लिया है। समूह ने जेएसडब्ल्यू ग्रीनटेक लिमिटेड के तहत एम्पस्टार नाम का नया ब्रांड पेश किया है। इसके तहत कंपनी इलेक्ट्रिक बसों और ट्रकों का निर्माण और बिक्री करेगी। कंपनी का कहना है कि उसका लक्ष्य केवल वाहन बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राहकों को चार्जिंग, वित्त, संचालन और बिक्री के बाद की सेवाएं भी एक साथ उपलब्ध कराना है।एम्पस्टार के वाहन महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित औरिक में जेएसडब्ल्यू की नई 90 एकड़ की निर्माण इकाई में बनाए जाएंगे। इस कारखाने की शुरुआती…
(योषिता सिंह) संयुक्त राष्ट्र, 22 सितंबर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने मंगलवार को विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार करने की जोरदार अपील की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि परिषद मौजूदा दुनिया का प्रतिनिधित्व करे और वर्तमान भू-राजनीतिक चुनौतियों से निपट सके। यह संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के लिए महासभा का आखिरी उच्च स्तरीय हफ्ता है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के तौर पर उनका पांच साल का दूसरा कार्यकाल दिसंबर 2026 में खत्म होने वाला है।गुतारेस ने मंगलवार को महासभा के 81वें सत्र में आम चर्चा की शुरुआत होने पर विश्व के नेताओं को संबोधित…
सोलेक्स एनर्जी के चेयरमैन चेतन शाह ने मंगलवार को कहा कि कंपनी सौर-क्षेत्र में अपने विस्तार की योजनाओं के दम पर वित्त वर्ष 2027-28 तक राजस्व को दोगुने से ज्यादा बढ़ाकर 4,500 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रख रही है। शाह ने कंपनी की 12वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 कंपनी के लिए एक मज़बूत साल रहा, जिसमें राजस्व 1,620 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया, जबकि कर पूर्व आय 186.7 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 98.3 करोड़ रुपये रहा। उन्होंने कहा कि कंपनी 2027-28 तक 4,500 करोड़ रुपये से ज्यादा…
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबित महंगाई भत्ते (डीए) से जुड़े एक मामले में पंजाब के मुख्य सचिव को पांच अक्टूबर को अपने समक्ष पेश होने का निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति रोहित कपूर की पीठ ने तीन अगस्त के अदालत के आदेश का पालन नहीं किए जाने से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। उक्त आदेश में राज्य में कार्यरत अखिल भारतीय सेवा (आईएएस/आईपीएस/आईएफएस) अधिकारियों को केंद्रीय पैटर्न के अनुरूप दिए जाने वाली दर के हिसाब से राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बकाया…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.