© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
Bruce Springsteen is a global rock icon who was born on September 23, 1949, in Long Branch, New Jersey. He started gaining fame in the 1970s with the E Street Band and has never had to look back since. Known for songs such as Born to Run, Hungry Heart, and Dancing in the Dark, Springsteen has sold over 150 million records and garnered numerous accolades for his contribution to the music industry.Also Read | Quote of the day by Stephen King: ‘Talent is cheaper than table salt. What separates the talented individual from…’The singer, songwriter, and musician has won multiple…
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बारिश प्रभावित मलप्पुरम के दौरे के लिए केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन द्वारा विशेष विमान का इस्तेमाल और मंत्रियों की कथित प्रायोजित विदेश यात्राओं को लेकर मंगलवार को राज्य सरकार पर अपना हमला तेज कर दिया। इसके साथ ही पार्टी ने कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार पर ‘‘कॉरपोरेट और पूंजीपतियों’’ के हित में काम करने का आरोप लगाया। माकपा के राज्य सचिव एम. वी. गोविंदम ने आरोप लगाया कि इस तरह की यात्राएं ‘‘पद की शपथ का उल्लंघन’’ हैं, वहीं पार्टी केंद्रीय समिति के सदस्य पी. राजीव ने आरोप लगाया कि सतीशन…
गुरुग्राम के सेक्टर-109 स्थित सोसाइटी के असुरक्षित टावर-जे को ध्वस्त करने की निजी कंपनी द्वारा मांगी गई अनुमति अभी प्रदान नहीं की गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने तोड़फोड़ के लिए आवश्यक सभी मशीनरी और संसाधनों को जुटा लिया है।कंपनी के प्रतिनिधि का कहना है कि गुरुग्राम जिला प्रशासन से अनुमति मिलते ही यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अधिकारी के अनुसार, ‘चिंटल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ ने संबंधित टावर को गिराने की अनुमति मांगने के लिए 14 सितंबर को जिला प्रशासन को पत्र लिखा था। चिंटल्स इंडिया के उपाध्यक्ष जेएन…
जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम वर्ष का एक छात्र मंगलवार को अस्पताल के शौचालय में मृत मिला। पुलिस को प्रथमदृष्टया आत्महत्या का संदेह है। मृतक की पहचान एनेस्थीसिया विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर राज नीलेश यादव (31) के रूप में हुई है।बासनी थाना प्रभारी नितिन दवे ने कहा, ‘‘वह मंगलवार को ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब एक बजे वह अपने विश्राम कक्ष में गए, लेकिन इसके बाद ड्यूटी पर नहीं लौटे।’’ सहकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की और उन्हें फोन किया। शौचालय से फोन की घंटी सुनाई देने पर उन्होंने दरवाजा…
ओडिशा के सतर्कता विभाग ने मंगलवार को बारगढ़ जिले के एक पंचायत कार्यपालक अधिकारी (पीईओ) के ठिकानों पर छापेमारी कर 35 प्लॉट, दो भवन, एक बाजार परिसर, एक गोदाम, 2.98 लाख रुपये नकद और अन्य संपत्तियों का पता लगाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह बारगढ़ जिले की कटाभाल पंचायत के पंचायत कार्यपालक अधिकारी (पीईओ) कार्तिकेश्वर बेहरा की संपत्तियों से जुड़े छह स्थानों पर छापेमारी की।तलाशी अभियान के दौरान सतर्कता विभाग को एक दो-मंजिला भवन, एक निर्माणाधीन भवन, एक बाजार परिसर, एक गोदाम, 35 प्लॉट, 2.98…
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) प्रमुख एमके स्टालिन ने मंगलवार को मद्रास उच्च न्यायालय से कहा कि तमिलनाडु के लोक निर्माण मंत्री आधव अर्जुन की ओर से उन पर लगाया गया मानहानि का आरोप बेबुनियाद है। स्टालिन ने कहा कि पार्टी सदस्यों की किसी भी व्यक्तिगत हरकत के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने अर्जुन की ओर से दायर मुकदमा खारिज करने और मंत्री पर भारी जुर्माना लगाने का अनुरोध किया।स्टालिन ने ये दलीलें अर्जुन की ओर से उनके और द्रमुक की आईटी शाखा के खिलाफ दायर एक करोड़ रुपये के मानहानि मामले में दाखिल जवाबी हलफनामे में दीं।…
गुजरात के मोरबी में कैंसर पीड़ित व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए ‘स्टेम सेल’ डोनर की तलाश में हुई मेडिकल जांच के दौरान उससे बेटे की स्टेम कोशिकाओं का मिलान नहीं हुआ और इसके बाद रोगी की पत्नी से कथित दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने 2020 में अपने पति के बोन कैंसर के इलाज के लिए एक लाख रुपये उधार लिए थे। उसने आरोप लगाया कि कर्ज चुकाने में असमर्थता का फायदा उठाकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।पुलिस ने बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला…
मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि सिंह ने चुनावी शपथ-पत्र में एक आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई है और उनका निर्वाचन शून्य घोषित करने की मांग की गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और अधिवक्ता दीपक बेलपत्री की ओर से दायर इस याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।गौरतलब है कि हाल में दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सिंह ने भाजपा उम्मीदवार…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन के आधार पर पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने को लेकर आश्वस्त है। मुजफ्फरनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा स्वागत किए जाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में नवीन ने कहा, जमीनी स्तर पर जो माहौल दिख रहा है, वह बहुत सकारात्मक है। हमें भरोसा है कि 2027 में भाजपा फिर जीतेगी।नवीन सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। उनके दौरे का उद्देश्य विधानसभा चुनाव से पहले…
श्रीलंका की एक अदालत ने 2019 के ईस्टर आत्मघाती हमला मामले में मंगलवार को 24 आरोपियों में से 15 को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक दोषी को 200 साल से अधिक के कारावास की सजा सुनाई। आईएसआईएस से जुड़े स्थानीय इस्लामी चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) से जुड़े नौ आत्मघाती हमलावरों ने 21 अप्रैल, 2019 को तीन कैथोलिक गिरजाघरों और तीन आलीशान होटलों को निशाना बनाकर सिलसिलेवार विस्फोट किए थे। इन हमलों में 11 भारतीयों समेत 270 लोगों की मौत हुई थी और 500 से अधिक लोग घायल हुए थे।‘अदादेराना’ समाचार पोर्टल की खबर के अनुसार, कोलंबो उच्च न्यायालय की…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.