© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
(सागर कुलकर्णी)वाशिंगटन, एक अक्टूबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में खाद्य आपूर्ति श्रृंखला का हथियार की तरह इस्तेमाल करने और देशों की तरफ से खाद्य सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले वैध कदमों के बीच स्पष्ट अंतर करने की जरूरत पर बल दिया है। गोयल ने वाशिंगटन से करीब 1,200 किलोमीटर दूर स्थित मिलवॉकी में जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में कहा कि साझा लक्ष्य यह होना चाहिए कि भोजन सुरक्षा, स्थिरता और सहयोग का स्रोत बना रहे। उन्होंने कहा कि सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसानों के लिए अधिक…
रायपुर, एक अक्टूबर छत्तीसगढ़ में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने राजधानी रायपुर के बाहरी इलाके में प्रस्तावित नगर विकास योजना के तहत राज्य के मंत्री केदार कश्यप की पत्नी से जुड़ी एक कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाया है। कांग्रेस ने वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री कश्यप से इस्तीफे की मांग की और प्रस्तावित आवंटन की स्वतंत्र एवं उच्च-स्तरीय जांच कराने को कहा। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इन आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया।यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस…
मोटरस्पोर्ट फैंस के लिए यह सप्ताह काफी खास रहने वाला है। फॉर्मूला 1 करीब 9 साल बाद मलेशिया लौट रहा है, जबकि मोटोजीपी का अगला पड़ाव जापान है। खास बात यह है कि मलेशिया में होने वाली रेस को बहरीन ग्रांड प्रिक्स के नाम से आयोजित किया जाएगा। बहरीन इस रेस के आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग कर रहा है।मौजूद जानकारी के अनुसार, मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष के कारण बहरीन ग्रांड प्रिक्स को अपने तय स्थान पर आयोजित करना टाल दिया गया था। इसके बाद मलेशिया के मशहूर सेपांग अंतरराष्ट्रीय सर्किट को रेस की मेजबानी की जिम्मेदारी मिली है।…
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने आतंकवाद-रोधी कानून के तहत दर्ज एक मामले में आईएसआईएस समर्थक समूह ‘हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम’ के कथित सदस्य मोहम्मद शहजाद कमाल को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति अरुण भारद्वाज की पीठ ने कहा कि आरोपी पांच साल से अधिक समय से हिरासत में है और उसके खिलाफ दर्ज मामले में उसे लगातार हिरासत में रखे जाने को उचित नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि मुकदमे के जल्द खत्म होने की संभावना नहीं है। कमाल को 2018 में एनआईए की ओर से गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज मामले के…
मिर्जापुर (उप्र), एक अक्टूबर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल की राजनीति में प्रवेश की घोषणा के साथ ही मिर्जापुर के एक दूरदराज गांव में स्कूल के उन्नयन की परियोजना चर्चा में आ गई है। मित्तल ने अपने राजनीतिक सफर की घोषणा करते हुए परियोजना के लंबे समय तक आगे नहीं बढ़ने पर सवाल उठाए थे। अब इस विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।हलिया विकासखंड के लहुरियादह गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय के उन्नयन के लिए भवन निर्माण की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हुई। यह कार्रवाई मित्तल द्वारा मंगलवार को जारी उस वीडियो के…
भारतीय स्क्वैश टीम के लिए एशियाई खेलों का दिन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। महिला टीम को हांगकांग के खिलाफ सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि पुरुष टीम को मलेशिया ने हराकर खिताबी मुकाबले से बाहर कर दिया है। दोनों टीमों को अब कांस्य पदक से संतोष करना होगा।महिला टीम के मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें अनाहत सिंह पर थीं। हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन करने वाली अनाहत ने मुकाबले की शुरुआत भी अच्छी की और पहले 2 गेम अपने नाम किए। हांगकांग की चान सिन युक ने दोनों गेम में कड़ी चुनौती दी, लेकिन…
पटना, एक अक्टूबर बिहार में नेपाल और उत्तर प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर अब तक दर्ज उच्चतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) से ऊपर पहुंच गई जिससे तटबंधों पर दबाव बढ़ गया है। जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में गंगा के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राहत और बचाव अभियानों में सहायता के लिए भारतीय वायुसेना से भी मदद मांगी है। चौधरी ने जेपी गंगा पथ पर गंगा के…
एचडीएफसी बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बैंक ने अनूप बागची को अपना अगला प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की तैयारी पूरी कर ली है। भारतीय रिजर्व बैंक ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। बागची 27 अक्टूबर 2026 से 3 साल के लिए यह जिम्मेदारी संभालेंगे और मौजूदा प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशिधर जगदीशन की जगह लेंगे।मौजूद जानकारी के अनुसार, शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर 2026 को पूरा हो रहा है। इसके अगले दिन यानी 27 अक्टूबर से अनूप बागची एचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे। उनका कार्यकाल 26…
(तस्वीरों सहित) नयी दिल्ली, एक अक्टूबर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका मानना है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार जाएगी और विपक्ष को 2029 के लोकसभा चुनाव तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने विपक्षी इंडिया गठबंधन से एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। बनर्जी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब विपक्षी गठबंधन ने एक दिन पहले दिल्ली में साढ़े तीन घंटे बैठक की और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन आयोग (ईसी) के खिलाफ संयुक्त कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया।इसमें देशभर में लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम…
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर डेनमार्क की शराब कंपनी कार्ल्सबर्ग ग्रुप की भारतीय इकाई कार्ल्सबर्ग इंडिया लिमिटेड, टीएमसी ट्रांसफॉर्मर्स (इंडिया) लिमिटेड, उजिन फार्मा लिमिटेड और मातंगी रबड़ लिमिटेड को प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को इन चारों कंपनियों के आईपीओ दस्तावेज मई से जुलाई के बीच मिले थे। नियामक ने 28 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच उनके आईपीओ प्रस्तावों की समीक्षा पूरी की।सेबी की वेबसाइट से यह जानकारी मिली है। सेबी की मंजूरी मिलने के बाद कंपनियां लागू नियामकीय आवश्यकताओं के अधीन…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.