© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
मोरक्को के विदेश मंत्रालय ने बताया कि किंग मोहम्मद VI ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पीस बोर्ड में संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। मंत्रालय ने एमएपी समाचार एजेंसी द्वारा प्रकाशित एक बयान में कहा कि शांति को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रतिबद्धता और दूरदृष्टि का स्वागत करते हुए, किंग मोहम्मद VI ने सहर्ष इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। मंत्रालय ने आगे कहा कि देश इस बोर्ड की स्थापना करने वाले चार्टर का अनुमोदन करेगा। इसमें कहा गया है कि अमेरिका के नेतृत्व वाली इस पहल…
बीजेपी अध्यक्ष चुनाव 2026 एक समारोह में, जिसमें पीएम मोदी सहित कई बीजेपी नेता शामिल होंगे, नितिन नवीन मंगलवार को नए राष्ट्रीय बीजेपी अध्यक्ष का पद संभालेंगे। ANI के अनुसार, उनके नाम की घोषणा सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे के बीच की जा सकती है। नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालने से पहले टॉप बीजेपी नेता पार्टी मुख्यालय में बैठे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष-निर्वाचित नितिन नवीन ने कार्यभार संभालने से पहले आज सुबह नई दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में प्रार्थना की। उनके साथ दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और मंत्री प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा भी…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जल्द ही अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने इस महत्वपूर्ण पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। बताया जा रहा है कि भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा आज सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच की जाएगी और प्रधानमंत्री मोदी भी नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
गौतमी नाईक के अर्धशतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सोमवार को गुजरात जाइंट्स को 61 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग में अपना अपराजेय अभियान बरकरार रखा। आरसीबी की टूर्नामेंट में यह लगातार पांचवीं जीत थी। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर आरसीबी ने छह विकेट पर 178 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। शीर्ष पर काबिज आरसीबी की शुरूआत अच्छी नहीं रही। पहले ओवर में ग्रेस हैरिस और दूसरे ओवर में जॉर्जिया वोल पवेलियन लौट गए जब स्कोर नौ रन ही था लेकिन इसके बाद नाईक ने पारी को संभाला। जवाब में गुजरात की टीम शुरू ही…
चौबीस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने आस्ट्रेलियाई ओपन में सौवां मैच जीतकर दो सर्वकालिक टेनिस रिकॉर्ड की बराबरी की। 38 वर्ष के जोकोविच 21वां आस्ट्रेलियाई ओपन और 81वां ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट खेल रहे हैं। उन्होंने पहले दौर में स्पेन के पेड्रो मार्तिनेज को 6 . 3, 6 . 2, 6 . 2 से हराया। अब मेलबर्न पार्क पर उनका रिकॉर्ड 100 . 10 है जिस पर उन्होंने दस खिताब जीते हैं। वह ग्रैंडस्लैम में तीन अलग अलग कोर्ट पर सौ या अधिक मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने विम्बलडन में ग्रासकोर्ट पर 102 और रोलां गैरो में…
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र विदेशी निवेश के लिए भारत के प्रवेश द्वार के रूप में उभरा है और यह विभिन्न क्षेत्रों में बड़े निवेश आकर्षित कर रहा है। दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक के मौके पर फडणवीस ने महाराष्ट्र पवेलियन में कहा कि राज्य की विश्वसनीयता और मजबूत क्रियान्वयन के रिकॉर्ड ने वैश्विक निवेशकों के विश्वास को मजबूत किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में उनके हवाले से कहा, महाराष्ट्र भरोसेमंद है। हम जो कहते हैं, वह करते हैं और इसीलिए दुनिया भर के निवेशक हम पर भरोसा करते…
वैश्विक पुनर्बीमा कंपनी स्विस री ने सोमवार को कहा कि मजबूत आर्थिक बुनियादी ढांचे, बढ़ती मांग और नियामक बदलावों के चलते 2026-2030 के दौरान भारत की बीमा प्रीमियम वृद्धि बढ़कर 6.9 प्रतिशत हो जाएगी। कंपनी ने कहा कि यह वृद्धि दर चीन, अमेरिका और पश्चिमी यूरोपीय बाजारों से अधिक होगी और भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला बीमा बाजार होगा। स्विस री के विश्लेषण के अनुसार, भारतीय बीमा क्षेत्र मध्यम अवधि में मजबूत वृद्धि के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है और यह दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते प्रमुख बीमा बाजार के रूप में उभरेगा।…
भारत की वाहन, बैटरी, ईवी के लिए प्रोत्साहन योजनाओं के खिलाफ चीन ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में अपील की है। इसके लिए चीन ने डब्ल्यूटीओ के विवाद निपटान निकाय से समिति गठित करने का अनुरोध किया है। चीन ने द्विपक्षीय बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने में विफल रहने के बाद यह कदम उठाया है। पिछले साल अक्टूबर में बीजिंग ने आरोप लगाया था कि उन्नत रसायन सेल (एसीसी) बैटरी, वाहन के लिए भारत की उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं और इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण को बढ़ावा देने वाली नीति की कुछ शर्तें वैश्विक व्यापार नियमों का उल्लंघन करती…
अमेरिका और फ्रांस के बीच कूटनीतिक जंग अब खुले उपहास और आर्थिक धमकियों के स्तर पर पहुंच गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड को नियंत्रण में लेने की महत्वाकांक्षा पर फ्रांस ने तीखा तंज कसते हुए वाशिंगटन की दलीलों को हास्यास्पद करार दिया है।अमेरिका की दलील: “शांति के लिए कब्जा जरूरी”विवाद तब गहराया जब अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट ने ट्रंप के ग्रीनलैंड मोह का बचाव किया। उन्होंने तर्क दिया कि भविष्य में आर्कटिक क्षेत्र में रूस से खतरा पैदा हो सकता है। बेसेन्ट ने कहा, “यूरोपीय देश कमजोरी दिखाते हैं, जबकि अमेरिका ताकत। अगर भविष्य में रूस…
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के अगले सप्ताह होने वाले शिखर सम्मेलन में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के निष्कर्ष पर पहुंचने की घोषणा, रक्षा साझेदारी समझौते को अंतिम रूप देने और भारतीय पेशेवरों की आवाजाही के लिए एक ढांचा बनाने जैसे महत्वपूर्ण फैसले होने की उम्मीद है। राजनयिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लिएन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इसके अगले दिन भारत-ईयू शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस परेड में यूरोपीय संघ की एक सैन्य टुकड़ी भी…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.