© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
उत्तरी चेक गणराज्य के एक कस्बे के टाउन हॉल में सोमवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी सहित चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध की भी गोली लगने से मौत हो गई है और अब किसी तरह का खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी क्रिब्स्का कस्बे के टाउन हॉल में हुई। घटना का मकसद तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है।
दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत में एक ट्रक और स्कूल मिनी बस की टक्कर में कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को सुबह करीब सात बजे यह घटना तब हुई जब बस जोहानिसबर्ग में प्राथमिक और उच्च विद्यालयों के छात्रों को ले जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चों को ले जा रही मिनी बस अन्य वाहनों से आगे निकलने का प्रयास कर रही…
अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 14 पैसे टूटकर 90.92 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 91 के स्तर को पार कर गया था। वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच विदेशी मुद्रा निकासी में तेजी से घरेलू मुद्रा दबाव में रही। एक महीने में यह दूसरा मौका है जब रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91 के स्तर के पार गया है। विदेशी मुद्रा विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली दबाव से भारतीय मुद्रा दबाव…
उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को राजस्थान उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें राज्य सरकार को राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों से 500 मीटर के दायरे में आने वाली सभी शराब की दुकानों को हटाने का निर्देश दिया गया था। उच्च न्यायालय ने सड़क हादसों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए यह आदेश दिया था। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने शराब विक्रेताओं और राजस्थान सरकार की याचिकाओं पर नोटिस जारी किया। हालांकि, पीठ ने यह भी कहा कि उच्च न्यायालय की चिंता वाजिब थी और सरकार भविष्य में अपनी आबकारी नीति बनाते…
कन्नूर शहर की साइबर पुलिस ने थालास्सेरी की एक महिला डॉक्टर से 10.5 लाख रुपये की उगाही के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पंजाब में लुधियाना के रहने वाले आरोपी जीवन राम (28) ने डॉक्टर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर उसे पैसे देने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से धमकी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना 30 नवंबर 2025 को हुई। मुंबई में सीबीआई अधिकारी होने का नाटक करने वाले ठगों ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए डॉक्टर से संपर्क किया। उन्होंने दावा किया कि उनके नाम पर धन शोधन का मामला दर्ज किया गया है और…
एटा जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार को कथित रूप से हमला करके एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत चार सदस्यों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कोतवाली नगर थानाक्षेत्र के सुनहरी नगर नगला प्रेमी मोहल्ले में अज्ञात हत्यारों ने एक घर में घुसकर तीन महिलाओं समेत चार लोगों को ईंटों से कुचलकर मार डाला। वैसे यह घटना कब और कैसे हुई– इसका रहस्य बना हुआ है। बाद में मौके पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान गंगा सिंह (70), उनकी पत्नी…
Cervical Cancer Awareness Month 2026: January every year is observed as the cervical cancer awareness month. It is an important reminder that it can be prevented with the help of proper awareness, which includes key preventive measures like vaccination and screening. Human Papillomavirus (HPV) vaccine frequently emerges in the discussions around cervical cancer prevention, as it protects against the high-risk virus strains.Know when to get vaccinated to reduce cervical cancer risks. (Unsplash)ALSO READ: AIIMS, Harvard, Stanford gastroenterologist explains 4 ways to lower your stomach cancer risk: ‘Add garlic to your…’There still may be a lot of confusion around the HPV…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) को छह साल बाद नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार (19 जनवरी) को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नॉमिनेशन फाइल किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पद के लिए उनके प्रस्तावकों में शामिल हैं। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में उपस्थित हैं। बिहार से पांच बार विधायक रह चुके नितिन नबीन, जिन्हें हाल ही में भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, उनके निर्विरोध पार्टी के 12वें राष्ट्रीय…
क्या आप भी ऑफिस वर्क के लिए WhatsApp को वेब पर इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही वेब उपयोगकर्ताओं के लिए कॉलिंग सुविधा शुरू करने वाली है। इसके बाद ग्रुप कॉल करने के लिए मोबाइल फोन की आवश्यकता नहीं होगी और यूजर सीधे वेब प्लेटफॉर्म से ही कॉल कर सकेंगे। पहले जहां कंपनी ने वेब के लिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा लाने का ऐलान किया। अब कंपनी ग्रुप में भी कॉलिंग सपोर्ट जोड़ने की तैयारी कर रही है। इस अपग्रेड के आने से यूजर्स बिना किसी ऐप को इंस्टॉल किए ही सीधे…
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को दो घंटे के लिए भारत की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया और कहा कि उनकी यह यात्रा भारत और UAE के बीच मजबूत मित्रता के प्रति उनके दृष्टिकोण को दर्शाती है। UAE के राष्ट्रपति बनने के बाद अल नाहयान की यह तीसरी आधिकारिक भारत यात्रा है। कुल मिलाकर, यह उनकी पांचवीं यात्रा है। इसे भी पढ़ें: Iran के लिए ट्रंप ने ऐसा क्या प्लान बनाया, UAE के राष्ट्रपति ने मोदी से मिलने के लिए अपना प्लेन भारत घुमाया,…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.