© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
शनिवार को आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच में भारत और बांग्लादेश के बीच टॉस के दौरान पारंपरिक हाथ मिलाने की रस्म नहीं हुई। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे टॉस के लिए आए और बांग्लादेश की ओर से उप-कप्तान ज़ावाद अबरार उपस्थित थे। आईसीसी अंडर 19 विश्व कप में भारत का यह दूसरा मैच है, जबकि बांग्लादेश का यह पहला मैच है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं को लेकर भारत और बांग्लादेश के संबंधों में कुछ तनाव है। इसे भी पढ़ें: Steve Smith का बड़ा खुलासा, BBL में Babar Azam को एक रन के लिए…
सर्दियों के मौसम में पाचन को धीमा कर देता है। इस दौरान लार का उत्पादन कम होता है। सर्दियों में लोगों को भारी और मसालेदार खाने की इच्छा होती है, जो एसिड रिफ्लक्स की समस्या का कारण बनती हैं। हेल्दी डाइट अपनाने से पेट को आराम मिलता है और एसिडिटी की समस्या से बचाव किया जा सकता है। पाचन से जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो हल्के हों और आसानी से पच जाएं। इस लेख में हम उन छह खास चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन करने से…
हर साल सर्वाइकल कैंसर से न जाने कितनी महिलाओं को अपनी चपेट में ले ले जाता है। इसके बचाव के लिए वैक्सीन भी मौजूद है। सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के मुंह (सर्विक्स) में होने वाला खतरनाक कैंसर है, हालांकि इसे पूरी तरह से रोका भी जाता है। अगर सही समय पर इस कैंसर का पता लग जाए तो इसका इलाज संभव है। सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) है। इससे बचाव के लिए समय पर जांच और HPV वैक्सीन लगवाना जरूरी है। लेकिन इस वैक्सीन को लेकर भी जागरुकता की कमी है। इसे लगवाने की सही उम्र क्या…
सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालो के लिए यह खबर बेहद काम की है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने हाल ही में 1,120 पदों पर भर्ती की निकाली है। MPESB ने ITI ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 17 जनवरी से शुरु हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख 5 फरवरी है। इसका एग्जाम 27 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे।…
विदेश मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने मिस्र में रहने वाले भारतीय प्रवासियों द्वारा आयोजित पतंग उत्सव में भाग लिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, काहिरा में भारतीय प्रवासियों के साथ पतंग उत्सव में भाग लेकर मुझे बहुत खुशी हुई। सिंह ने विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वे भारतीय संस्कृति को सीमाओं से परे बढ़ावा दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने और सीमाओं से परे हमारी परंपराओं को संरक्षित करने के प्रयासों के लिए मैं गतिशील भारतीय…
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और अबू धाबी कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा ऐतिहासिक क़सर अल होसन स्थल पर 1 फरवरी 2026 तक आयोजित अल होसन महोत्सव 2026 का दौरा किया। इस दौरे के दौरान, शेख खालिद बिन मोहम्मद ने कई हस्तशिल्प प्रदर्शनियों और कलाकृतियों का अवलोकन किया जो अमीराती सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती हैं और अबू धाबी की विरासत को उजागर करती हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य राष्ट्रीय विरासत के मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे रोजमर्रा के सामुदायिक जीवन में समाहित…
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ट्रक शनिवार को घने कोहरे के कारण पुल से गिर गया, जिससे छह बच्चों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर सरगोधा जिले के कोट मोमिन में तड़के हुई। पंजाब आपात सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ के प्रवक्ता के अनुसार ट्रक में 23 लोग सवार थे, जिनमें से ज्यादातर एक ही परिवार के सदस्य थे, जो इस्लामाबाद से फैसलाबाद में एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारी कोहरे के कारण राजमार्ग बंद होने के कारण ट्रक स्थानीय मार्ग…
बलूचिस्तान में सरकारी कर्मचारियों ने अपने लंबे समय से चल रहे विरोध आंदोलन को और तेज करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि यह अभियान निर्णायक चरण में पहुंच गया है और 20 जनवरी को क्वेटा में एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम वेतन में लगातार भेदभाव और आधिकारिक उदासीनता को लेकर सरकारी कर्मचारियों के बीच बढ़ते असंतोष को दर्शाता है। बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार, ग्रैंड अलायंस बलूचिस्तान के बैनर तले प्रांत भर के कर्मचारी बड़ी संख्या में क्वेटा जाने की तैयारी कर रहे हैं ताकि अपनी मांगों को अंतिम…
अक्सर लोग महंगे और हाई-मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफोन खरीद तो लेते हैं, लेकिन उसके कैमरे की असली ताकत से दूर रहते हैं। इन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि स्मार्टफोन कैमरा केवल फोटो और वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि ये एक ऐसा स्मार्ट टूल है जिसकी मदद से आप रिमोट की बैटरी चेक करने से लेकर डॉक्यूमेंट स्कैन, नाप-जोख, रियल टाइम ट्रांसलेशन और किसी भी चीज की जानकारी तुरंत हासिल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं फोन कैमरे के ऐसे ही उपयोगी और स्मार्ट फीचर्स, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना देगा।रिमोट की बैटरी…
सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शारा ने एक ऐतिहासिक राष्ट्रपति अध्यादेश जारी किया है, जिसमें पहली बार देश के कुर्द अल्पसंख्यक के अधिकारों को औपचारिक रूप से मान्यता दी गई है। इसमें कुर्द भाषा को राष्ट्रीय भाषा के रूप में मान्यता देना और पहले से ही राज्यविहीन कुर्द सीरियाई लोगों को नागरिकता बहाल करना शामिल है। देश के उत्तरी भाग में जारी तनाव के बीच शुक्रवार को घोषित इस कदम को अधिकारियों द्वारा दशकों से चली आ रही उपेक्षा को दूर करने और कुर्दों को सीरिया के राष्ट्रीय ढांचे में अधिक पूर्ण रूप से एकीकृत करने की दिशा में एक…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.