© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
तमिलनाडु पुलिस की सतर्कता शाखा ने सार्वजनिक पुस्तकालयों के लिए किताबों की खरीद में कथित घोटाले के मामले में सोमवार को दो प्रकाशन संस्थानों के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में राज्य में सात स्थानों पर की गई छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और अन्य सामग्री कथित तौर पर जब्त की गई।सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) की अब तक की जांच में तमिलनाडु के सार्वजनिक पुस्तकालयों को किताबों की आपूर्ति करने के लिए कुछ अज्ञात सरकारी कर्मचारियों और दोनों प्रकाशन संस्थानों के मालिक मोहन के बीच मिलीभगत का…
बेल्जियम फुटबॉल के सबसे बड़े सितारों में शामिल रोमेलु लुकाकू ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने का फैसला किया है। 33 वर्षीय स्ट्राइकर ने राष्ट्रीय टीम के लिए 16 साल तक खेलने के बाद संन्यास की घोषणा की है। लुकाकू ने अपने करियर में बेल्जियम की ओर से 135 मुकाबले खेले और 94 गोल किए। वह देश के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उनके इस फैसले के साथ बेल्जियम फुटबॉल के एक बड़े दौर का अंत हो गया है।लुकाकू ने अपने संन्यास की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए अपना सब कुछ दिया…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी (आप) के ‘‘सुशासन के एजेंडे और पूर्ववर्ती सरकारों की राजनीति’’ के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए सोमवार को कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव जनकल्याण, विकास और ठोस परिणामों के मुद्दों पर लड़े जाएंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मान ने कृषि क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया, जिनमें नहर के पानी का उपयोग 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 88 प्रतिशत करना और 14,000 किलोमीटर भूमिगत पाइपलाइन बिछाना शामिल है। इसके साथ ही, उन्होंने सामान्य परिवारों के बच्चों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) का…
पंजाब के गुरदासपुर में अज्ञात हमलावरों ने 42 वर्षीय पुलिस हेड कांस्टेबल विनोद कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वर्ष राज्य में हमलों में छह पुलिसकर्मियों की मौत हुयी है। मृतक के परिजनों को रविवार रात कुमार का खून से लथपथ शव बाईपास इलाके के पास मिला।पुलिस ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर एक संगठन ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ (टीटीएच) द्वारा इस हत्या की जिम्मेदारी लिए जाने के दावे की जांच कर रही है। यह संगठन पहले भी कम से कम दो पुलिसकर्मियों की हत्या की जिम्मेदारी ले चुका है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हेड कांस्टेबल की…
बेंगलुरु में पिछले हफ्ते एक जमीनी संपत्ति कारोबारी की उसकी पत्नी के सामने कर दी गयी हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जांचकर्ताओं का कहना है कि यह हत्या कथित तौर पर कारोबारी के एक पूर्व दोस्त ने पैसों के विवाद को लेकर रची थी।पुलिस ने सोमवार को कहा कि आरोपियों की पहचान किरण कुमार (40), किरण गौड़ा (24), आकाश (19), लोकेश ए (47) और रुद्रेश एम वी (39) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक जमीनी संपत्ति कारोबारी चरण गौड़ा की हत्या कर…
राजस्थान के 25 जिलों की 3,747 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए सोमवार को पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान हिंसा, झड़प और फर्जी मतदान के आरोपों के बीच संपन्न हुआ। इस चरण में शाम छह बजे तक 84.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार, जैसलमेर जिले की खूहाड़ी पंचायत समिति में सर्वाधिक 92.51 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बालोतरा जिले की सिवाना पंचायत समिति में सबसे कम 72.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।इसके अलावा बांसवाड़ा जिले की छोटी सरवा पंचायत समिति में 92.14 प्रतिशत और हनुमानगढ़ जिले…
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने सोमवार को कहा कि उनके परिवार, पति राजीव गांधी, सास इंदिरा गांधी और बच्चों के बारे में कई ऐसी बातें कही गईं, जो सही नहीं थीं और यह किताब लिखने की एक प्रमुख वजह भी थी, ताकि लोगों को सही कहानी बताई जा सके। अपनी पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन अवसर पर सोनिया गांधी ने कहा कि वह हमेशा अपनी भावनाओं और लोगों, स्थानों तथा घटनाओं के बारे में अपने विचार सार्वजनिक करने में संकोच करती रही हैं। हालांकि, बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी और अपनी एक करीबी…
एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महाराष्ट्र की किशोर तीरंदाज कुमकुम मोहोड ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को यहां राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में महाराष्ट्र को रिकर्व वर्ग के तीन फाइनल में पहुंचा दिया। सत्रह वर्षीय कुमकुम आइची-नागोया एशियाई खेलों 2026 में रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए कोटा स्थान भी हासिल किया था।वह राष्ट्रीय तीरंदाजी में पहले ही व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह बना चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने शरवरी शेंडे और गाथा खड़के…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में 18 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है लेकिन राज्य में अब भी 3.16 लाख हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि इस संबंध में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य की अतिक्रमण वाली एक-एक इंच भूमि को मुक्त कराने के लिए ‘‘सख्त रणनीति’’ अपनाने का फैसला किया गया। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘क्या आप जानते हैं कि असम में…
(मोहित सैनी) नयी दिल्ली, 16 नवंबर मणिपुर के उग्रवादी संगठन कुकी नेशनल आर्मी (केएनए) के अध्यक्ष सेलेन हाओकिप ने सोमवार को कहा, ‘‘हमें हमारी घाटी के पड़ोसियों ने अलग कर दिया है।’’ उन्होंने दावा किया कि कुकी उग्रवादी संगठनों के साथ संघर्षविराम समझौता चार सितंबर से औपचारिक रूप से आगे नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर यह समझौता जारी है। कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन (केएनओ) के प्रवक्ता हाओकिप ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि केंद्र को शायद लगा होगा कि समझौते को बढ़ाने पर चर्चा करने का यह सही समय नहीं है, खासकर इसलिए क्योंकि अगले साल मणिपुर विधानसभा चुनाव…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.