अगर आपकी आईब्रो भी पतली या हल्की हैं और आप भी इनको परफेक्ट शेप देने और घना लुक पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च करती हैं। तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से घर पर तीन चीजों की मदद से बेहतरीन और वॉटरप्रूफ आईब्रो जेल बनाकर तैयार कर सकती हैं। इस होममेड जेल से न सिर्फ आपकी आईब्रो पूरा दिन परफेक्ट शेप में रहेंगी, बल्कि यह पूरी तरह से नॉन ट्रांसफर भी है। यानी की यह आसानी से नहीं छूटेगा। जब तक कि आप फेस वॉश नहीं करती हैं या फिर मेकअप रिमूवर का भी इस्तेमाल नहीं करेंगी। तब तक आपकी आईब्रो खूबसूरत और सेट बनी रहेगी।
आईब्रो जेल बनाने के लिए सामग्री
एलोवेरा जेल – दो चम्मच
कैस्टर ऑयल – 4 से 5 बूंदें
विटामिन ई कैप्सूल – 1 कैप्सूल
आईशैडो या कोको पाउडर – चुटकी भर
इसे भी पढ़ें: Skin Care: ब्यूटीफुल स्किन के लिए नारियल तेल लगाएं या बादाम तेल? जानिए किसका असर बेहतर
ऐसे बनाएं आईब्रो जेल
इस जेल को बनाने के लिए सबसे पहले किसी पुरानी मस्कारा बोतल या फिर छोटे एयरटाइट डिब्बे को अच्छे साफ करके सुखा लें।
फिर एक छोटी कटोरी में कैस्टर ऑयल, एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल का तेल निकालें।
अगर आप रंगीन जेल बनाना चाहती हैं, तो आपनी आईब्रो से मैच करता हुआ आईशैडो पाउडर या फिर कोको पाउडर मिलाएं।
अब इन सभी चीजों को तब तक मिक्स करें, जब तक कि यह चिकना और स्मूथ जेल बनकर न तैयार हो जाए। फिर इसको एक साफ डिब्बी में या फिर मस्कारा ट्यूब में स्टोर कर लें।
जानें आईब्रो जेल लगाने का तरीका
प्राकृतिक और बेहतरीन लुक पाने के लिए आईब्रो जेल का सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी होता है।
इस जेल को लगाने से पहले आईब्रो को अच्छे से साफ कर लें, जिससे कि आईब्रो पर कोई जेल या क्रीम न लगी रहे।
फिर एक स्पूली या मस्कारा ब्रश को जेल में डुबोएं और एक्स्ट्रा जेल को हटा देना चाहिए।
अब आईब्रो के बालों की दिशा बाहर और ऊपर की तरफ ब्रश करते हुए अपनी आईब्रो को सही आकार दें।
आईब्रो जेल लगाने के करीब 10 मिनट बाद तक रुकें। फिर टिश्यू पेपर की मदद से एक्स्ट्रा जेल को हल्के हाथों से साफ कर लें।
