UNGA 2026 Live: दुनिया को एकजुट करने की मैक्रों की अपील, ट्रंप पर साधा निशाना
UNGA 2026 Live: फ्रांस के राष्ट्रपति के तौर पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अपने आखिरी भाषण के दौरान इमैनुएल मैक्रों ने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का जमकर समर्थन किया। ट्रंप द्वारा अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) को बुरा कहे जाने के बाद मैक्रों ने साफ किया कि फ्रांस हमेशा इस अदालत के साथ खड़ा रहेगा।
रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए उन्होंने बिजली-पानी जैसे ऊर्जा ठिकानों और ब्लैक सी में जहाजों पर हो रहे हमलों को तुरंत रोकने की अपील की। इसके अलावा, उन्होंने अपने भाषण में मिडिल ईस्ट और यूक्रेन संकट को सबसे अहम बताते हुए वेस्ट बैंक में हो रही हिंसा की कड़ी निंदा की और गाजा में अब तक शांति न बन पाने पर गहरी चिंता जताई।
