टाटा समूह की प्रमुख कंपनियों के शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। इससे एक दिन पहले इनमें बढ़त दर्ज की गई थी। टाटा समूह के निदेशक मंडल में जारी विवाद के बीच टाटा केमिकल्स के शेयर 11 प्रतिशत से अधिक टूट गए।
यह विवाद टाटा संस के निदेशक मंडल द्वारा कार्यकारी चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को एक और कार्यकाल देने की मंजूरी के बाद और बढ़ गया है। बीएसई में टाटा केमिकल्स का शेयर 11.14 प्रतिशत टूटा। टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर में 4.65 प्रतिशत, टीसीएस में 4.33 प्रतिशत, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स में 3.45 प्रतिशत, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन में 2.32 प्रतिशत और टाइटन में 2.11 प्रतिशत की गिरावट रही।
टाटा स्टील का शेयर 1.73 प्रतिशत, टाटा एलेक्सी 1.33 प्रतिशत, टाटा कम्युनिकेशंस 1.10 प्रतिशत, ट्रेंट 0.64 प्रतिशत और वोल्टास 0.50 प्रतिशत नीचे रहा। इन कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में 58,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में टीसीएस का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा।
टाटा समूह की कंपनियों के शेयर बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। उस दिन टाटा केमिकल्स के शेयर करीब सात प्रतिशत चढ़े थे। रेलिगेयर ब्रोकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘हाल में हुई तेज बढ़त के बाद टाटा समूह की कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली।
