कहां तो सऊदी अरब ने यमन की राजधानी सना पर कंट्रोल का ऐलान किया था और कहां अब उसके अपने शहरों पर मुसीबत आन खड़ी हुई। सऊदी अरब यमन के अंसारुल्ला हूती को छेड़कर बड़ी मुसीबत में फंस गया है। हालात यह हैं कि जद्दा, जजान और आभा जैसे शहरों में इमरजेंसी अलर्ट है। यमन से हूतियों की मिसाइलें और ड्रोन सऊदी के शहरों पर गिर रहे हैं। खुद हूतियों ने भी दावा किया है कि उन्होंने सऊदी के साउथ वेस्ट में खमीज मुशैद पर दर्जनों मिसाइलें और ड्रोन मारे हैं। और एक फौजी बेस को निशाना भी बनाया है। इन हमलों में सऊदी के 13 लोग जख्मी हो गए। लेकिन आभा, जिद्दा, जजान और ताइफ जैसे शहरों पर हूतियों के अटैक का खतरा बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट बता रही हैं कि इन हमलों से निपटने के लिए सऊदी की राजधानी रियाद में हाई लेवल की इमरजेंसी मीटिंग हो रही हैं। हूतियों की तरफ से ड्रोन और मिसाइल हमलों में लगातार तेजी देखी जा रही है।
इसे भी पढ़ें: Mecca Pact सिर्फ नाम का, पाकिस्तान नहीं किसी काम का, अब मदद की गुहार के साथ इजरायल की तरफ सऊदी ने किया रुख
सऊदी अरब भी अपनी हिमायती यमन की सेना की मदद से हूतियों के इलाकों पर हवाई हमले और पलटवार कर रहा है। को तो नुकसान हो रहा है लेकिन उनकी जीत का कारवा यमन में बढ़ता ही चला जा रहा है। अंसारउल्ला फोर्सेस इस वक्त सेंट्रल यमन और लाल सागर के साहिली इलाकों पर अपना फोकस रखे हुए हैं और अपने टारगेट भी हासिल करती जा रही हैं। की रणनीति फिलहाल दिखा रही है कि अदन की तरफ नहीं बढ़ना है बल्कि उन इलाकों पर कंट्रोल हासिल करना है जिनसे राजधानी सना पर आगे चलकर हमले का खतरा कम होता जाए। वहीं सऊदी के सबसे बड़े सहारे अमेरिका ने इस जंग में सीधे कूदने से साफ मना कर दिया है। सिर्फ खुफिया जानकारी और मदद सऊदी को मुहैया करवा रहा है। अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप ने कहा है कि हूतियों ने भी अमेरिका से इस लड़ाई से दूर रहने के लिए कहा है। इधर हूतियों के हमलों से हलाकान सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हूतियों के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए मिडिल ईस्ट के देशों और अप्रत्यक्ष रूप से यानी इनडायरेक्ट तौर पर इसराइल से भी अपील की है। इसराइल हायम की रिपोर्ट के मुताबिक यह रिक्वेस्ट सीधे दूसरे गल्फ देशों और मिस्र से की गई थी। लेकिन इसराइल से अमेरिकी सेंट्रल कमांड के जरिए इनडायरेक्ट कांटेक्ट किया गया और इंटेलिजेंस और दूसरी मदद मांगी गई जिससे हूतियों को बाब अल मंदब स्टेट को बंद करने से रोका जा सके।
इसे भी पढ़ें: Saudi Arabia ने हूतियों पर दागी मेड इन चाइना मिसाइल, यमन के रेगिस्तान में ही जा गिरी
सेटेलाइट तस्वीरों में दिखाया गया है कि सऊदी अरब से रेड सी यानी लाल सागर तक जाने वाली मुख्य पाइपलाइन पर बना पंपिंग स्टेशन ड्रोन अटैक में तबाह हो चुका है। सऊदी के तेल खरीदारों का कहना है कि अगर इस अहम पाइपलाइन को फिर से चालू नहीं किया तो सऊदी के पास एक्सपोर्ट के लिए तेल का स्टॉक ही खत्म हो जाएगा।
