आर्सेनल ने एस्टन विला को 1-0 से हराकर प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा, जबकि बार्सिलोना और रोमा ने क्रमश: स्पेन और इटली में शानदार जीत दर्ज की। मौजूदा चैंपियन आर्सेनल ने बुकायो साका के 59वें मिनट में किए गए गोल के दम पर तीन अंक हासिल किए। उधर ला लिगा में लामिन यामल और राफिन्हा दोनों ने दो-दो गोल किए जिससे बार्सिलोना ने रायो वैलेकानो को 5-2 से हराकर अपने घरेलू मैदान पर लगातार 21वीं जीत दर्ज की।
इस जीत से बार्सिलोना गोल अंतर के आधार पर रियाल मैड्रिड से आगे निकलकर लीग तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। इटली की लीग सीरी ए में डोनेल मालेन ने दो मैचों में अपने गोल की संख्या पांच तक पहुंचा दी। उनके शानदार प्रदर्शन से रोमा ने लेचे के खिलाफ 4-0 से जीत हासिल की।
इसे भी पढ़ें: Barcelona का Julian Alvarez पर बड़ा दांव, President Laporta बोले- डील के लिए आखिरी समय तक करेंगे इंतज़ार
मालेन ने रोमा की फियोरेंटीना के खिलाफ शुरुआती मैच में जीत में हैट्रिक लगाई थी।
