ANI
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को मोइजिंग खोंगकोक में पुलिस कमांडो टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान मोहम्मद नाओबी (25) और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया, जब उनसे पूछताछ की जा रही थी, तभी आरोपी मोहम्मद नाओबी ने अचानक खोइरोम सुरेश पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने आगे बताया कि दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। खोइरोम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 9.15 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया, गहन तलाशी अभियान के बाद मुख्य आरोपी मोहम्मद नाओबी को गुरुवार सुबह करीब 8.45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
मणिपुर के थौबल जिले में नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान एक पुलिसकर्मी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को मोइजिंग खोंगकोक में पुलिस कमांडो टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान मोहम्मद नाओबी (25) और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया, जब उनसे पूछताछ की जा रही थी, तभी आरोपी मोहम्मद नाओबी ने अचानक खोइरोम सुरेश पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने आगे बताया कि दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। खोइरोम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 9.15 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया, गहन तलाशी अभियान के बाद मुख्य आरोपी मोहम्मद नाओबी को गुरुवार सुबह करीब 8.45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
इसे भी पढ़ें: Manipur में CM Yumnam Khemchand ने किया State Police Museum का उद्घाटन, दिखेगा पुलिस का इतिहास
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पुलिसकर्मी की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि बुधवार रात मोइजिंग खोंगकॉक में नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान एक ड्रग तस्कर द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद मणिपुर पुलिस कमांडो के जवान की मौत की खबर सुनकर मैं बेहद दुखी और व्याकुल हूं। उन्होंने कहा कि यह न केवल दुखद है, बल्कि हम सभी समाज के लिए शर्मनाक भी है।” उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा देने की मांग की।
अन्य न्यूज़
