- Hindi News
- Career
- India GDP Ranking Drops To 6th; Gautam Adani Asias Richest | Current Affairs 2026
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लागू
16 अप्रैल को देर रात महिला आरक्षण अधिनियम-2023 लागू कर दिया गया है।
- महिला आरक्षण अधिनियम-2023 के मुताबिक महिलाओं को संसद में 33% आरक्षण दिया जाएगा।
- नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये कानून 16 अप्रैल 2026 से लागू हो गया है।
- ये विधेयक सितंबर 2023 में संसद के विशेष सत्र के दौरान पारित किया गया था।
- महिला आरक्षण अधिनियम-2023 लागू होने के बाद लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों पर महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा।
- ये आरक्षण 2026-27 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक परिसीमन होने के बाद 2034 से ही लागू होगा।
- हालांकि, इसे 2029 के चुनाव से ही लागू करने के लिए तीन कानूनों में संशोधन जरूरी है।
- 8 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन के ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दी गई थी।
- यदि ये संशोधन बिल लागू होता है तो लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 816 की जाएंगी। इन सीटों में 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
- लोकसभा, राज्यसभा और दिल्ली विधानसभा में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए होंगी। इसमें 33% रिजर्वेशन महिलाओं के लिए होगा।
- इस 33% में वर्टिकल आधार पर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) महिलाओं के लिए रिजर्वेशन दिया जाएगा।
- महिला आरक्षण एक्ट 2023 (128वां संवैधानिक संशोधन) ऑफिशियली नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया गया है।
- ये विधेयक पास होने के बाद पहली जनगणना के बाद जारी हुए आंकड़ों के बाद इसको प्रभावी किया जाएगा।
- संसद से मंजूरी मिलने के बाद ये कानून 31 मार्च 2029 से लागू होगा।
- किसी भी आरक्षण कानून के लागू होने के 70 साल बाद उसकी समीक्षा का अधिकार है लेकिन इसमें 15 सालों की टाइम लिमिट रखी गई है।
- 1998 से 2003 तक सराकर ने 4 विधेयक पेश किए लेकिन सरकार असफल रही।
- 2009 में सरकर ने विरोध प्रदर्शनों के बीच विधेयक पेश किया था।
- 2010 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राज्यसभा में इसे पारित किया।

1996 ससंद में पहली बार महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया।
निधन (Death)
2. भारतीय ओलिंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष नारायण रामचंद्रन का निधन
16 अप्रैल को भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के पूर्व अध्यक्ष नारायण रामचंद्रन का निधन हो गया। वे 77 साल के थे।
- रामचंद्रन 2014 से 2017 तक भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष रहे।
- 2008 से 2016 तक रामचंद्रन स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल रहे। उन्होंने चेन्नई को देश में स्क्वैश सेंटर बनाया।
- रामचंद्रन ने साल 2000 में चेन्नई में इंडिया स्क्वैश एकेडमी की स्थापना की, जिसने जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल जैसे शीर्ष एथलीटों को तैयार किया।
- रामचंद्रन एशियन स्क्वैश फेडरेशन के संरक्षक रहे और उन्होंने भारतीय ट्रायथलॉन फेडरेशन के CEO के तौर पर भी काम किया।
- रामचंद्रन को 2011 में ‘उत्कृष्ट खेल अकादमियों की स्थापना और प्रबंधन’ श्रेणी में भारत सरकार से ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
- अगस्त 2016 में, ओलिंपिक आंदोलन में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें रियो डी जनेरियो में अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति द्वारा ओलिंपिक ऑर्डर सिल्वर मिला।

रामचंद्रन वर्ल्ड ट्रायथलॉन कमेटी के ऑडिट डिपार्टमेंट का हिस्सा भी रहे।
इंटरनेशनल (International)
3. अर्थव्यवस्था में भारत 6वें नंबर पर खिसका
17 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउट्लुक (WEO) की रिपोर्ट जारी की।
- WEO की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्थव्यवस्था के मामले में भारत 5th से खिसककर 6th नंबर पर आ गया है।
- इससे पहले 2024 में भारत 5th स्थान पर था। उस समय भारत की GDP करीब 3.76 ट्रिलियन डॉलर की थी।
- 2025 में भारत की GDP लगभग 3.92 ट्रिलियन डॉलर रही, लेकिन ब्रिटेन की GDP करीब 4 ट्रिलियन डॉलर है। इस वजह से ब्रिटेन, भारत से आगे निकल गया है।
- दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका है, जिसकी वैल्यू लगभग 30.8 ट्रिलियन डॉलर है। इसके बाद चीन (19.6 ट्रिलियन डॉलर) और जर्मनी (4.7 ट्रिलियन डॉलर) हैं। जापान चौथे और यूनाइटेड किंगडम पांचवे नंबर पर है।
- 2025-26 के लिए भारत की GDP 357 ट्रिलियन से घटकर 345 ट्रिलियन रुपए हो गई।
- पिछले साल के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इंडियन करेंसी तेजी से गिरी है। साथ ही एक्सचेंज रेट में भी गिरावट आई है। वहीं, डॉलर के मुकाबले ब्रिटिश पाउंड और जापानी येन की कीमत बढ़ी है।
- WEO में IMF साल में दो बार वर्ल्ड इकोनॉमिक आउट्लुक की रिपोर्ट जारी करता है। इसमें ग्लोबल ग्रोथ, महंगाई, अर्थव्यवस्था और उससे जुड़े फैक्ट्स होते हैं।
- IMF में 191 देश शामिल हैं। इसका हेडक्वार्टर वाशिंगटन डीसी है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की स्थापना 27 दिसंबर 1945 में हुई थी।
4. गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने
17 अप्रैल को ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट जारी हुई। इस रिपोर्ट के मुताबिक, अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
- अडाणी की नेटवर्थ 92.6 अरब डॉलर यानी करीब 8.59 लाख करोड़ रुपए हो गई है।
- इससे पहले तक इस लिस्ट में पहले नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी थे।
- अब उनकी नेटवर्थ 90.8 अरब डॉलर यानी करीब 8.42 लाख करोड़ रुपए हो गई है।
- ब्लूमवर्ग दुनिया के सबसे अमीर लोगों की नेटवर्थ को ट्रैक करने वाला एक डेली इंडेक्स है।
- इसमें न्यूयॉर्क में हर दिन आंकड़े अपडेट किए जाते हैं। नेटवर्थ की काउंटिंग कंपनियों के स्टॉक की कीमत और अन्य सार्वजनिक होल्डिंग्स के आधार पर की जाती है।
- ये बाजार पर आधारित होता है इसलिए शेयरों के दाम गिरते ही रैंकिंग में बदलाव आ जाता है।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)
5. भारत और ऑस्ट्रिया ने फूड सेफ्टी पर MoU साइन किया
16 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर से मुलाकात की। इस बैठक में भारत और ऑस्ट्रिया ने फूड सेफ्टी पर एक MoU साइन किया।
- इसके साथ ही मिलिट्री मेटर्स, काउंटर टेरेरिज्म को लेकर एक लेटर ऑफ इंटेन्ट (LOI) एक्सचेंज किया।
- जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया बेसिक स्ट्रक्चर, इनोवेशन में भागीदार हैं।
- दोनों देश यूथ एक्सचेंज को प्रमोट करने के लिए भारत-ऑस्ट्रिया वर्किंग हॉलिडे प्रोग्राम भी शुरू करेंगे।
- दोनों देश सेमीकंडक्टर, क्वांटम और बायो टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में भी पार्टनरशिप मजबूत करेंगे।
- सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन, नवीकरणीय ऊर्जा, ऑटोमोटिव और इंफ्रास्ट्रक्चर सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 160 ऑस्ट्रियाई कंपनियां भारतीय बाजार में सक्रिय हैं।

भारत और ऑस्ट्रिया के बीच 10 सालों में व्यापार लगभग 3 बिलियन यूरो तक बढ़ा।
आज का इतिहास
- 1902 में अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगरप्रिंट दर्ज करने शुरू किए।
- 1950 में विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश के तेलंगाना में पंचमपल्ली गांव की 80 एकड़ भूमि के साथ भूदान आंदोलन शुरू किया।
- 1955 में जाने-माने वैज्ञानिक एल्बर्ट आइंस्टीन का 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में निधन हो गया।
—————————–
ये खबर भी पढ़ें..
भारत-उज्बेकिस्तान ने एंटी टेरेरिस्ट युद्धाभ्यास ‘डस्टलिक’ शुरु किया: TIME 100 मोस्ट इंफ्लुएंशियल लिस्ट में 3 भारतीय शामिल, 17 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें

