इसे भी पढ़ें: Kedarnath Temple में पूजा के लिए Sara Ali Khan को देना होगा ‘सनातनी’ होने का सबूत, मंदिर समिति का बड़ा फैसला
दिव्यांका ने इंटरव्यू में क्या कहा था?
दिव्यांका ने विक्की लालवानी से बातचीत में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘हमारा बेबी जून के बीच में आने वाला है। मैं और विवेक काफी समय से बच्चा चाहते थे। हमने कोशिश की और हमें ये खुशी मिली। यह हमारे लिए भगवान का आशीर्वाद है।’
उन्होंने आगे बताया कि उनके माता-पिता भी इस खबर से बहुत खुश हैं। सबसे पहले उन्होंने यह खुशखबरी अपने पति विवेक को दी और फिर अपने माता-पिता को बताया।
6 महीने तक कैसे छुपाई खबर?
दिव्यांका ने कहा कि उन्हें लड़का या लड़की, किसी भी बात की कोई खास पसंद नहीं है। उनके लिए बस बच्चा स्वस्थ हो, यही सबसे जरूरी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगभग 6 महीने तक इस खबर को छुपाकर रखा, क्योंकि वह बहुत कम बाहर जा रही थीं। अभी तक बेबी की शॉपिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही तैयारी शुरू होगी।
इसे भी पढ़ें: बेशर्मी की…. Nora Fatehi के गाने पर भड़कीं Kangana Ranaut, इंडस्ट्री की लगाई क्लास
अफवाहें कैसे शुरू हुईं
दिव्यांका ने बताया कि यह खबर तब बाहर आई जब विवेक एक इवेंट में गए थे। वहां लोगों ने उनसे पूछा कि दिव्यांका काफी समय से सार्वजनिक रूप से नजर क्यों नहीं आ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वहीं से लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू किया और फिर ये खबर फैल गई।’
डिलीवरी को लेकर क्या है प्लान?
दिव्यांका ने बताया कि उनकी डिलीवरी मुंबई में ही होगी। अभी तक उन्होंने बच्चे का नाम तय नहीं किया है, लेकिन दोनों परिवारों में इसको लेकर उत्सुकता बनी हुई है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि घर में लोग पहले से ही अंदाजा लगा रहे हैं कि बच्चा लड़का होगा या लड़की, और यह सब बहुत मजेदार लग रहा है।
