बिहार राज्य हिंदू धर्म, जैन धर्म, बौद्ध धर्म और सिख धर्म जैसे विभिन्न धर्मों के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। कई लोग यहां पर तीर्थ यात्रा के लिए आते है। इसके साथ ही बिहार के कल्चर को देखने टूरिस्ट देश-दुनिया से आते हैं। बिहार की फेमस आर्ट मधुबनी पेंटिंग पूरी दुनिया में फेमस है। वहीं बिहार का लोक नृत्य और लोक गीत भारत की संस्कृति को दर्शाता है। वहीं प्राकृतिक सौंदर्य के मामले में भी बिहार किसी राज्य से पीछे नहीं है। अगर आप भी बिहार घूमने का प्लान कर रही हैं और यहां की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखना चाहती हैं। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बिहार के एक खूबसूरत वॉटरफॉल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको देखकर आपका मन भी प्रफुल्लित हो उठेगा।
भवानी वॉटरफॉल
बिहार के रोहतास जिले में स्थित मां टुटला ‘भवानी वॉटरफॉल’ के आसपास का नजारा इतना खूबसूरत और मनमोहक है कि आपको लगेगा जैसे आप केरल की वादियों में खड़े हैं। यहां पर रोजाना टूरिस्टों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगर आप भी बिहार घूमने के लिए आ रही हैं, तो आपको यह वॉटरफॉल जरूर देखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Greece और Iceland समेत ये 4 International Honeymoon Destinations हैं कपल्स की पसंद
कहां है ये वॉटरफॉल
यह वॉटरफॉल बिहार क सासाराम शहर के पास है। यह सासाराम से करीब 30 किमी दूर है। मां टुटला भवानी वॉटरफॉल बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ धार्मिक महत्व भी रखता है। जो भी भक्त यहां पर दर्शन के लिए आते हैं, वह एक बार इस वॉटरफॉल को देखने के लिए जरूर आते हैं। यह वॉटरफॉल दो विशाल पहाड़ों के बीच से 200 मीटर की ऊंचाई से निकलने हुए गिरता है।
टिकट
भवानी वॉटरफॉल को देखने के लिए आपको टिकट लेना होगा। बिना टिकट लिए आप एंट्री नहीं कर पाएंगी। एंट्री फीस 30 रुपए है और आप जब भी वॉटरफॉल जाएं, तो अच्छी ग्रिप वाला जूता पहनकर जाएं। क्योंकि यहां पर वॉटरफॉल के आसपास फिसलन होती है। इसके अलावा भवानी वॉटरफॉल के आसपास के टूरिस्ट प्लेस जैसे- तारा चंडी मंदिर, नेहरू पार्क और शेर शाह सूरी मकबरा- हिंदुस्तान आदि जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं।
जाने का सही समय
इस वॉटरफॉल को देखने के लिए आप कभी भी जा सकते हैं। लेकिन इसको देखने के लिए अक्टूबर से नवंबर का महीना बेस्ट होता है। इस दौरान हल्की ठंडक रहती है और हल्की धूप पड़ने से वॉटरफॉल का पानी चमकने लगता है। इसको एक्सप्लोर करने में कम से कम 3 घंटे का समय लग सकता है। इसलिए जब भी आप यहां आएं, तो समय निकालकर आएं। टूरिस्ट की सुबह 07:00 बजे से लेकर शाम 05:00 बजे तक एंट्री होती है।
जानिए कैसे पहुंचे
बता दें कि बिहार सभी रोड के जरिए राज्यों से कनेक्टेड है। अगर आप ट्रेन से आ रही हैं, तो आपको सासाराम रेलवे स्टेशन उतरना होगा, जोकि तुतला भवानी वॉटरफॉल से कुछ ही किमी दूर है। इस वॉटरफॉल तक पहुंचने के लिए आप रिक्शा या टैक्सी ले सकती हैं। लेकिन अगर आप फ्लाइट से आ रही हैं, तो आपको गया एयरपोर्ट उतरना होगा। वहीं पटना और वाराणसी भी एयरपोर्ट सासाराम स्टेशन के सबसे पास पड़ते हैं।
