भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई की अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यालय केवल बैठकों और प्रशासनिक गतिविधियों का स्थान नहीं है, बल्कि यह संगठन के बीच समन्वय, विचारों के आदान-प्रदान और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का केंद्र है। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, गुप्ता ने रविवार को यहां पार्टी के ‘गुरु कमल’ कार्यालय की दूसरी मंजिल पर खोले गए गुरुग्राम महानगर जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’, ‘अंत्योदय’ और जनसेवा भाजपा की वैचारिक नींव हैं।
प्रत्येक कार्यकर्ता को यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचे। गुप्ता ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, सक्रिय भागीदारी और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
