पाकिस्तान के अडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने वहां की शीर्ष अदालतों के मुख्य न्यायाधीशों को खुला पत्र लिख दिया है। खुद और पत्नी बुशरा बीवी के तत्काल इलाज के लिए इसके जरिए मदद मांगी गई है। इमरान ने दावा किया कि उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है और जेल में एकांत कारावास के कारण उनकी जान को खतरा है। उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा है कि वे शायद जिंदा ना लौटे। यह पत्र इमरान के वकील बैरिस्टर सलमान सबदर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा किया है। सबदर ने बताया कि 11 नवंबर को अदियाला जेल में इमरान से मुलाकात के दौरान उन्होंने यह पत्र न्यायाधीशों तक पहुंचाने का निर्देश दिया था। इमरान ने पत्र में कहा कि वह एकांत कारावास में हैं और अब यही उनकी आवाज जेल की दीवारों से बाहर पहुंचाने का एकमात्र रास्ता बचा है।
इसे भी पढ़ें: संसदीय समिति UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता और पाक संबंधों की समीक्षा करेगी
खान ने अपने पत्र में लिखा है कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि उन्हें ब्रेन हैमरेज और कार्डियक अरेस्ट का बहुत अधिक खतरा है, और उनके दिल को पहले ही नुकसान पहुँच चुका है। उन्होंने बुशरा बीबी को लेकर भी चिंता जताई। उनके अनुसार, अप्रैल में बुशरा बीबी की आँख का रेटिना अलग (डिटैच) हो गया था, जिसकी गुप्त रूप से सर्जरी की गई थी। खान ने कहा कि उन्हें डर है कि अगर और सर्जरी नहीं हुई, तो बुशरा बीबी अपनी आँखों की रोशनी खो सकती हैं। उन्होंने लिखा मैंने अनगिनत मामलों में बेहद मुश्किल कानूनी लड़ाइयाँ लड़ी हैं, और मैं रुका नहीं हूँ। लेकिन सिस्टम ने मुझे न्याय देना बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें दिन में 22 घंटे तक अकेले (एकांत कारावास में) रखा जा रहा है, जहाँ न तो उनके परिवार वालों को उनसे मिलने दिया जाता है और न ही उन्हें किताबें या टीवी देखने की सुविधा दी जाती है। उन्होंने कहा कि इसका उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले एक साल में वे अपने वकीलों से केवल चार बार ही मिल पाए हैं।
इसे भी पढ़ें: Pakistan Army में बलूचों ने लगाई बड़ी सेंध, सेना के पूर्व कैप्टन Rehman Gul बनाए गये Baloch Liberation Army New Chief
उन्होंने लिखा, मैं अपनी बेगुनाही तभी साबित कर पाऊंगा, जब मैं जिंदा रहूंगा। पाकिस्तान के संसदीय मामलों के मंत्री तारिक फजल चौधरी ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि खान को जेल में “सभी सुविधाएं दी जा रही हैं, जिसमें उनकी पसंद का खाना भी शामिल है। मंत्री ने पत्रकारों से कहा फिलहाल, पाकिस्तान की जेलों में खान को सबसे अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं। अधिकारियों का यह भी कहना है कि एक हफ्ते पहले खान को आंखों के इंजेक्शन के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें “क्लिनिकली स्टेबल” (स्वास्थ्य की दृष्टि से स्थिर) बताया। खान, जो पहले पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं, 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी रहे।
