मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव बढ़ने की संभावनाएं बहुत तेज है। ट्रंप ने ईरान को लेकर खौफनाक वीडियो जारी किया है। खार द्वीप को तबाह करने वाला एआई वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो से ईरान पर बड़े हमले का संकेत है। खार द्वीप पर ट्रंप की नजर से हलचल तेज है। ट्रंप का ईरान को आर-पार का संदेश। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव की आग भड़कने के संकेत है। वीडियो में ईरान के खार्ग द्वीप को तबाह किए जाने का दृश्य है। खार्ग द्वीप ईरान के लिए बेहद अहम रणनीतिक और ऊर्जा केंद्र माना जाता है और यहां से बड़ी मात्रा में ईरानी तेल का निर्यात होता है। ऐसे में इस द्वीप को निशाना बनाए जाने से जुड़ा वीडियो सामने आना महज सोशल मीडिया पोस्ट नहीं बल्कि एक बड़े रणनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा सकता है।
ट्रंप पहले भी ईरान के खिलाफ सख्त रुख और सैन्य कार्यवाही की चेतावनी दे चुके हैं। अब वीडियो के जरिए खार्ग द्वीप को उड़ाने का दृश्य दिखाए जाने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या अमेरिका आया और ईरान के बीच टकराव अब एक नए दौर में पहुंच सकता है। जिस वीडियो को अमेरिका की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप ने जारी किया है। खार्ग द्वीप जिसके तबाह किए जाने का एआई वीडियो डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया है। जोरदार धमाके आपको इस खार्ग द्वीप पर नजर आ रहे होंगे। दरअसल यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी से बनाया गया वीडियो है जो खार्ग द्वीप का अमेरिका की तरफ से जारी किया गया है और ट्रंप ने इस एआई वीडियो के जरिए यह संदेश दिया है कि वो ईरान के ऊर्जा आपूर्ति ईरान के तेल निर्यात के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर को तोड़ कर रख देगा।
फिलहाल मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने का खतरा एक बार फिर तेज है। ईरान का यह सबसे बड़ा टर्मिनल है। यहां विशाल क्रूड स्टोरेज टैंक हमेशा मौजूद रहते हैं। ईरान के तेल निर्यात का यह मुख्य केंद्र है। 90% तेल यहीं से निर्यात होता है। और अगर खार्ग द्वीप को अमेरिका ने निस्तानाबूत कर दिया तो ईरान को बैकफुट पर धकेलना बहुत आसान हो जाएगा अमेरिका के लिए। एलपीजी और सल्फर टर्मिनल भी इसी खारक द्वीप पर मौजूद हैं। और अगर खार्ग द्वीप बंद हुआ तो ईरान की अर्थव्यवस्था सड़क पर आ जाएगी। सड़क पर तो इस वक्त भी यह खैर पाताल में चली जाएगी। अगर मैं यह कहूं तो गलत नहीं है क्योंकि यहां पर विशाल क्रूड स्टोरेज टैंक मौजूद हैं। 90% ईरान का तेल निर्यात इसी खारकव से होता है जिसका यह वीडियो डोनाल्ड ट्रंप ने जारी किया है।