आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. भारत और UAE ने LPG सप्लाई को लेकर MoU साइन किया 15 मई को पीएम नरेंद्र मोदी UAE दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ LPG सप्लाई को लेकर एक MoU साइन किया। नेशनल (NATIONAL) 2. BRICS की 2 दिवसीय बैठक नई दिल्ली में पूरी हुई 14 मई को भारत की मेजबानी में BRICS विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली में पूरी हुई। इसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने की। 3. पेट्रोल और डीजल के भाव 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़े 15 मई से पेट्रोल और डीजल के भाव 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़े। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। 4. अरुणाचल प्रदेश में इनर-लाइन परमिट को मंजूरी मिली 14 मई को मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में अरुणाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने इनर-लाइन परमिट (ILPs) सिस्टम को मंजूरी दे दी है। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. भारत कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष बना 14 मई को केंद्र सरकार ने प्रेस रिलीज कर जानकारी दी कि भारत अप्रैल 2028 तक के लिए CCDB यानी क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है। 6. त्रिपुरा में 2026-27 जनगणना का पहला चरण शुरू होगा 1 अप्रैल से देशव्यापी जनगणना शुरू हो गई है। 15 मई को त्रिपुरा ने 2026-27 की जनगणना की तारीख का ऐलान किया। निधन (DEATH) 7. विधायक अयूब खान का निधन 14 मई को विधायक अयूब खान का निधन हो गया। वे 78 साल के थे। आज का इतिहास —————- ये खबर भी पढ़ें.. स्कूलों में हिजाब पर पाबंदी हटी, रुद्राक्ष-कलावा भी पहन सकेंगे: Uber भारत में अपना पहला डेटा सेंटर शुरू करेगा, 15 मई के करेंट अफेयर्स
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें..
अरुणाचल में अब आधार वेरिफाइड परमिट से मिलेगी एंट्री:पेट्रोल, डीजल 3 रुपए, CNG 2 रुपए महंगा हुआ; 16 मई के करेंट अफेयर्स
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
Related Posts
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
