एक बार वजन बढ़ जाए तो इसे कम करना काफी मुश्किल हो जाता है। आज के समय में लोग सबसे ज्याद बढ़ते हुए वजन से परेशान है। खासतौर पर वजन घटाने के लिए सबसे जरुरी है कि आपकी डाइट और डाइट में ऐसी फूड्स को शामिल करें, जिनकी कैलोरी में कम हो, हालांकि शरीर को पूरा पोषण मिले।
ऐसे में सलाद सबसे जरुरी ऑप्शन में से एक है। इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर सलाद पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है। यदि आप अपने वेट लॉस के सफर को आसान और मजेदार बनाना चाहती हैं, तो आप इन स्वादिष्ट और लो-कैलोरी सलाद को अपनी रोज की डाइट में जरुर शामिल करें।
खीरा और टमाटर सलाद
इसे बनाना काफी आसान और इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को अच्छी तरह हाइड्रेट करता है। इसके अलावा टमाटर शरीर को जरुरी एंटीऑक्सीडेंट्स देता है। बस आप इस सलाद में थोड़ा नींबू और काला नमक मिलाकर खाएं, इससे पाचन भी दुरुस्त होता है।
स्प्राउट्स सलाद
अंकुरित मूंग और चने से तैयार यह सलाद काफी टेस्टी होती है और इसमें प्रोटीन व फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। असल में यह वजन को कम करने में काफी मदद करता है। इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर और नींबू का रस मिलाकर इसका स्वाद और पोषण दोनों ही बढ़ाया जा सकता है।
ग्रीन सलाद
इसमें आप पालक, लेट्यूस, खीरा, शिमला मिर्च और टमाटर को मिलाकर ग्रीन सलाद खा सकते हैं। वैसे यह शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर और विटामिन्स प्रदान करता है। इसमें मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के साथ ही शरीर को अंदर से साफ रखता है।
फ्रूट सलाद
अगर आपने डाइट में सेब, पपीता, अमरूद और अनार जैस फलों को अपने सलाद में एड ऑन करें, इनमें फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होता है। लेकिन आपको इस बात का ध्यान देना है कि इसमें चीनी या क्रीम बिल्कुल न मिलाएं। वरना आपकी कैलोरी बढ़ सकती हैं। वजन घटाने के बजाय बढ़ जाएगा।
पनीर सलाद
यदि आप प्रोटीन का सबसे बढ़िया सोर्स ढूंढ रहे हैं, तो लो-फैट पनीर सलाद एक बढ़िया ऑप्शन है। दरअसल, लो-फैट पनीर में मौजूद प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा महसूस करता है। इसमें खीरा, टमाटर, गाजर और काली मिर्च मिलाकर खाएं, जिससे आपको हेल्दी होने के साथ ही काफी टेस्टी भी बन जाता है।
उबला चना सलाद
प्रोटीन के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन काले चने का सलाद। इसमें काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके लिए आपको चाहिए उबले हुए काले चने में प्याज, टमाटर, नींबू का रस और भुना हुआ जीरा मिलाकर खाएं। असल में यह कॉम्बिनेशन एकदम परफेक्ट और पेट भरने वाला वेट लॉस सलाब बनाता है।
गाजर और चुकंदर सलाद
अगर आपको भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स चाहिए, तो आप गाजर और चुकंदर का सलाद खा सकते हैं। यह वजन घटाने के साथ ही शरीर में खून का लेवल बढ़ाने और स्किन को हेल्दी व ग्लोइंग बनाए रखता है।
सलाद खाते समय रखें इन बातों का ध्यान
– ध्यान रहे कि सलाद में ज्यादा नमक या मेयोनीज डालने से उसकी पौष्टिकता कम हो सकती है।
– स्वाद के लिए हमेशा नींबू और काली मिर्च का ही इस्तेमाल करें।
– दोपहर के समय खाने से ठीक पहले एक बाउल सलाद खाने से आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं।
– रात के खाने में भी आप एक कटोरी सलाद ले सकते हैं।
– ध्यान रहे है कि सलाद को काटकर लंबे समय तक न रखें, इसको हमेशा ताजा बनाकर ही खाएं।
