प्रयागराज14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट गुरुवार शाम 4 बजे जारी हुआ। सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने टॉप किया है। दोनों को 97.83% अंक मिले। 97.50% अंकों के साथ बाराबंकी की अदिति दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर 97.33% अंकों के साथ सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा रहीं।
इस तरह टॉप-3 में कुल 6 बच्चों ने जगह बनाई। इनमें 5 लड़कियां हैं। टॉप-10 में 115 बच्चों ने जगह बनाई है। इसमें सीतापुर के 13, बाराबंकी के 9, फतेहपुर के 7, कानपुर नगर, इटावा और गोंडा के 6-6 बच्चे हैं। परीक्षा देने वाले जेल में बंद 68 में से 67 कैदी भी पास हो गए हैं।
भदोही जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। यहां 95.78% बच्चे पास हुए। ललितपुर सबसे फिसड्डी रहा। यहां सिर्फ 80.22% बच्चे पास हुए। सरकारी स्कूलों के 87.93% बच्चे पास हुए। वहीं, एडेड (अर्द्धसरकारी) स्कूलों के 86.98% और सेल्फ फाइनेंस (प्राइवेट) स्कूलों के 92.32% बच्चे सफल हुए।
काशी में पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज के प्रिंसिपल रिजल्ट आते ही फूट-फूट कर रोने लगे। उनके कॉजेल के स्टूडेंट सूर्यदीप ने 10वीं में जिला टॉप किया। इसकी खबर लगते ही प्रिंसिपल कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए। उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। बरेली में एक स्कूल के टीचर्स ने बच्चों के साथ जमकर डांस किया।

टॉपर कशिश वर्मा के पिता किसान, मां हाउसवाइफ
हाईस्कूल टॉपर कशिश वर्मा से दैनिक भास्कर ने बात की। कशिश ने बताया- मैं सोसा गांव की रहने वाली हूं। बाबू राम सावित्री देवी विद्यालय में पढ़ती हूं। मेरे पिता किसान और मां गृहिणी हैं। मैं रोज तीन से चार घंटे पढ़ाई करती थी। स्कूल में भी एक्स्ट्रा क्लास लगती थी। सभी लोग हमें लगातार मोटिवेट करते थे।
कशिश ने कहा-
मेरी इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता, टीचरों और खुद की मेहनत को देना चाहती हूं। मैं दूसरे विद्यार्थियों से कहना चाहती हूं कि अगर इस बार सफलता नहीं मिली तो निराश न हों। ज्यादा मेहनत करें, अगली बार जरूर सफलता मिलेगी।


रिजल्ट के बाद की 3 तस्वीरें देखिए-

बरेली में 10वीं का रिजलट आने के बाद पास हुए छात्र-छात्राओं के साथ टीचर ने जमकर डांस किया।

सीतापुर की अर्पिता ने 10वीं में तीसरी रैंक प्राप्त की। उनकी मां खुशी से झूम उठीं। अर्पिता को गले लगाकर आशीर्वाद दिया।

10वीं का रिजल्ट आते ही काशी के क्वींस कॉलेज के प्रिंसिपल रो पड़े। उनके कॉलेज के छात्र ने वाराणसी में टॉप किया है।
लड़कियां, लड़कों से 6.46% ज्यादा पास
इस बार 90.42% बच्चे पास हुए हैं। लड़कियां 93.76%, जबकि लड़के 87.30% पास हुए। इस हिसाब से लड़कियां, लड़कों से 6.46% अधिक पास हुई हैं। 2024 में 90.11% छात्र-छात्राएं पास हुए थे। इस साल 0.31% ज्यादा छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।

98.53% कैदियों ने पास की परीक्षा, सिर्फ एक फेल हुआ
यूपी की जेल में बंद 68 कैदियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 67 में कैदी पास हुए हैं। कैदियों का पासिंग परसेंटेज 98.53 प्रतिशत है। यानी इनका पासिंग परसेंट ओवरऑल पास बच्चों से बेहतर हैं। पिछले साल यानी 2025 में जेल से 94 कैदियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 91 में कैदी पास हुए हैं। पासिंग परसेंटेज 96% रहा था।

5 साल से लड़कियां ही अव्वल
- 10वीं के रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी। परीक्षा में 87.30% लड़के, जबकि 93.76% लड़कियों ने सफलता हासिल की है।
- 2025 में 93.87% लड़कियां पास हुई थीं, जबकि लड़के 86.66% ही पास हुए थे। इसी तरह 2024 में छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 88.42 रहा, छात्रों का 77.78% ही रहा था।
- 2023 में छात्रों का प्रतिशत महज 86 था, जबकि छात्राओं का प्रतिशत 93.35% पहुंच गया था। 2022 में लड़कियां 91.69% और लड़के 85.25% पास हुए थे।

25.89 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार, 2026 में 10वीं में 27 लाख 50 हजार 945 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए। इनमें 14 लाख 38 हजार 682 छात्र और 13 लाख 12 हजार 263 छात्राएं थीं। 25.89 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। 1.61 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
- 10वीं की परीक्षाएं सभी 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू हुई थीं। दो पालियों में परीक्षा हुई। 12 मार्च को परीक्षा समाप्त हुई। प्रदेश में कुल 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए। हाईस्कूल की कॉपी चेक करने के लिए 96,804 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। 18 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक मूल्यांकन चला। करीब 1.57 करोड़ कॉपियां चेक की गईं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट> क्लिक करें

यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
अपडेट्स
01:47 PM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
10वीं में प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी स्कूलों से अच्छा; देखिए आंकड़े

हाईस्कूल में सरकारी स्कूलों 87.93% बच्चे पास हुए हैं। वहीं, एडेड (अर्द्धसरकारी) स्कूलों में 86.98% बच्चे पास हुए हैं। ऐसे सेल्फ फाइनेंस (प्राइवेट) स्कूलों के 92.32% बच्चे पास हुए हैं।
01:06 PM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कानपुर की टॉपर तक पहुंचे भास्कर रिपोर्टर, सक्सेस स्टोरी बताई
01:03 PM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अर्पिता की मां बोलीं- पढ़ाई के चक्कर में खाना-पीना तक समय पर नहीं कर पाती थी
- सीतापुर की अर्पिता ने यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बाबुपुर गांव की अर्पिता एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता अमरीश कुमार किसान हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार में एक छोटा भाई भी है, जो अभी पांचवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है।
- अर्पिता बताती हैं कि उन्होंने बोर्ड परीक्षा के दौरान रोजाना 5 से 6 घंटे पढ़ाई की। उनका मानना है कि पढ़ाई में निरंतरता बेहद जरूरी है। थोड़ी सी भी लापरवाही छात्रों को पीछे कर सकती है। उन्होंने हमेशा अपने शिक्षकों और माता-पिता की बातों का पालन किया और उन्हीं के मार्गदर्शन में आगे बढ़ीं।
- अर्पिता की मां ने भी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अर्पिता शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है। वह सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करती थी और स्कूल से लौटने के बाद भी लगातार तैयारी में जुटी रहती थी। कई बार तो पढ़ाई में इतनी मग्न हो जाती थी कि खाना-पीना तक समय पर नहीं कर पाती थी।
01:00 PM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
हाईस्कूल टॉपर कशिश वर्मा बोली- मैंने रोज 4 घंटे पढ़ाई की
हाईस्कूल टॉपर कशिश वर्मा से दैनिक भास्कर ने बात की। कशिश ने बताया- मैं सोसा गांव की रहने वाली हूं। बाबू राम सावित्री देवी विद्यालय में पढ़ती हूं। मेरे पिता किसान और मां गृहिणी हैं। मैं रोज तीन से चार घंटे पढ़ाई करती थी। स्कूल में भी एक्स्ट्रा क्लास लगती थी। सभी लोग हमें लगातार मोटिवेट करते थे। मेरी इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता, टीचरों और खुद की मेहनत को देना चाहती हूं। मैं दूसरे विद्यार्थियों से कहना चाहती हूं कि अगर इस बार सफलता नहीं मिली तो निराश न हों। ज्यादा मेहनत करें, अगली बार जरूर सफलता मिलेगी।
12:46 PM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
10वीं के रिजल्ट में भदोही जिला नंबर-1, ललितपुर आखिरी नंबर पर


12:34 PM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मजदूर के बेटे ने हाईस्कूल में जिला टॉप किया

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से घोषित हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा परिणाम 2026 में कानपुर देहात के रूपेंद्र कुमार ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 96.16 प्रतिशत (600 में से 577) अंक हासिल किए हैं। रूपेंद्र कुमार कानपुर देहात के बहेरा के निवासी हैं। उनके पिता बृजेश कुमार किसान होने के साथ-साथ दिहाड़ी मजदूरी भी करते हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के समय रूपेंद्र अपने पिता के साथ भूसा ढोने का काम कर रहे थे। जैसे ही गांव में उनके जिला टॉपर बनने की खबर पहुंची, लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। रूपेंद्र की सफलता पर उनके माता-पिता भावुक हो गए।
12:30 PM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बरेली में जश्न, ढोल-नगांड़ों पर छात्र-छात्राओं संग नाचे टीचर; 3 VIDEO देखिए
12:18 PM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
तीसरी रैंक हासिल करने वाली अर्पिता को मां ने गले लगाया
सीतापुर में हाईस्कूल में तीसरी रैंक हासिल करने वाली अर्पिता अपने माता-पिता के साथ नजर आईं। रिजल्ट आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला। मां ने बेटी को माला पहनाकर गले लगाया और अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे परिवार ने अर्पिता की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
12:02 PM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लखनऊ मेंअद्रिजा चौरसिया ने जिला टॉप किया, 96.17% अंक प्राप्त किया

लखनऊ पब्लिक स्कूल, राजाजीपुरम की स्टूडेंट अद्रिजा चौरसिया (दाएं से दूसरी) ने 96.17% नंबर के साथ जिला टॉप किया है।
11:59 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
आज मेरा सपना पूरा हुआ, इंजीनियरिंग करूंगी: थर्ड रैंक लाने वाली परी बोलीं
हाईस्कूल की थर्ड टॉपर परी वर्मा ने बताया कि आज मेरा सपना पूरा हुआ। मेरे किसान माता-पिता और टीचर्स की मेहनत रंग लाई है। मैं रोज लगभग 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी। मैं टाइम-टेबल बनाकर पढ़ाई करती थी। हर सब्जेक्ट को अलग-अलग समय देती थी। मैंने इंजीनियरिंग करने का सोचा है। मुझे मैथ सबसे ज्यादा पसंद है। सेल्फ स्टडी बहुत जरूरी है। सफलता के लिए नियमित पढ़ाई, अनुशासन और सेल्फ स्टडी सबसे जरूरी है।
11:55 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
वाराणसी में 94.40% अंक पाकर 12वीं की साक्षी बनी टॉपर
वाराणसी में इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आया तो बेटियां आगे रहीं। साक्षी 94.40% पाकर जिले की टॉपर बनीं। वह पियारी देवी इंटर कालेज नेवादा बैंकट की छात्रा है। इसी तरह दूसरे स्थान पर वैशाली मौर्या ने 92.20% अंक हासिल किया। वैशाली श्री गांधी इंटर कालेज गऊराकला चिरईगांव की छात्रा हैं। इसी तरह जेपीआईसी परमानंदपुर जंसा की रितू वर्मा 92% अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं।
11:54 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गाजियाबाद के 10वीं टॉपर से खास बातचीत देखिए-
11:53 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
प्रयागराज की 10वीं टॉपर के 2 VIDEO देखिए, मिठाई खिलाकर दी जा रही बधाई
11:52 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
प्रयागराज की 10वीं टॉपर से भास्कर रिपोर्टर ने बात की; देखिए VIDEO
11:50 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
प्रिंसिपल ने वाराणसी के सूर्यदीप प्रजापति को मिठाई खिलाई

वाराणसी के सूर्यदीप प्रजापति ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल में जिला टॉप करने के अलावा यूपी में छठवां स्थान प्राप्त किया है। सूर्यदीप पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के छात्र हैं।
11:39 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
68 में से 67 कैदी पास, सिर्फ 1 फेल हुआ
हाईस्कूल में 25,91,831 छात्रों ने रेगुलर और 9,550 छात्रों ने प्राइवेट एग्जाम दिया। इनमें 13,43,524 छात्र और 12,57,857 छात्राएं हैं। कुल 23,52,181 छात्रों ने परीक्षा पास की। 600 में से 583 नंबर पाने वाले छात्र टॉप-10 में रहे। इनमें 3 छात्र बाराबंकी और 3 छात्र सीतापुर के हैं। वहीं, जेल में बंद 68 कैदियों ने परीक्षा दी। इनमें से 67 कैदी पास हो गए।
11:12 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सूर्यदीप काशी का टॉपर, प्रिंसिपल रो पड़े
पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज के छात्र सूर्यदीप ने 10वीं में काशी टॉप किया है। रिजल्ट आते ही प्रिंसिपल सुमित कुमार श्रीवास्तव कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए। उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। उन्होंने पहले से सूर्यदीप को अपने ऑफिस में बैठा रखा था। उन्होंने जिलाधिकारी और डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह को रोते हुए ही कॉल कर सूर्यदीप के टॉप करने की बात बताई।
प्रिंसिपल सुमित कुमार श्रीवास्तव ने दैनिक भास्कर को बताया कि पहली बार क्लास में हमने सूर्यदीप को देखा तो उसकी प्रतिभा को समझ गए थे। हमें और हमारी टीम को पूरी उम्मीद थी। नवरात्रि में हम दर्शन करने विंध्याचल धाम गए थे। वहां भी हमने माताजी प्रार्थना की थी।
11:06 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
दिव्या यादव ने 95. 67% के साथ गोरखपुर टॉप किया
गोरखपुर के संस्कार इंटर कॉलेज की दिव्या यादव ने 95. 67% के साथ जिला टॉप किया है। दूसरे नंबर पर दीनानाथ यादव कॉलेज सिंघड़िया की प्रिया और अब्दुल कलाम मेमोरियल अकेडमी की बिदिशा ने 95 % के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। तीर्थराज चंद इंटर कॉलेज, बेलघाट के प्रथम चौधरी 94. 83 के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
11:03 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
हाईस्कूल में तीसरी रैंक पाने वाली परी वर्मा के गणित में 100 नंबर, देखिए मार्कशीट

11:00 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
हाईस्कूल में तीसरी रैंक पाने वाले ऋषभ के गणित में 99 नंबर, देखिए मार्कशीट

10:59 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
हाईस्कूल में तीसरी रैंक पाने वाली अर्पिता के विज्ञान और सोशल साइंस में 99 नंबर, देखिए मार्कशीट

10:58 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
हाईस्कूल की सेकेंड टॉपर अदिति के गणित में 100 में 100 नंबर, देखिए मार्कशीट

10:53 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
टॉप-10 में लखनऊ के 2 स्टूडेंट
हाईस्कूल में टॉप 10 में लखनऊ के 2 स्टूडेंट्स अदरिजा चौरसिया और आरोही सिंह शामिल हैं। दोनों को 96.17% मिले हैंष LPS राजाजीपुरम ब्रांच के 2 स्टूडेंट्स को स्टेट में 10वीं रैंक मिली है।
10:40 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
यूपी बोर्ड 10वीं में 90.42% छात्र पास, टॉप-3 में 5 लड़कियां

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल 90.42% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 97.83% अंकों के साथ सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने टॉप किया। 97.50% अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बाराबंकी की अदिति रहीं। 97.33% अंकों के साथ सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू, बाराबंकी की परी वर्मा तीसरे नंबर पर रहीं।
10:16 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पिछले 5 साल में कब और कितने दिन में जारी हुआ रिजल्ट?
- 2025 में परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को जारी किया गया था। परीक्षा 24 फरवरी 2025 से शुरू होकर 12 मार्च 2025 तक चली। 44 दिन बाद परिणाम जारी हुए।
- 2024 में रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया गया। परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक चली। एग्जाम के 42 दिन बाद रिजल्ट घोषित हुए थे।
- 2023 में रिजल्ट 25 अप्रैल को आया था। परीक्षा 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई थी। 10वीं की परीक्षा 3 मार्च और 12वीं की परीक्षा 4 मार्च 2023 तक चली थी। 52 दिन बाद रिजल्ट जारी किया गया था।
- 2022 में परिणाम 18 जून को जारी हुआ था। 24 मार्च से 11 अप्रैल तक परीक्षा चली थी। परीक्षा खत्म होने के 68 दिन के बाद रिजल्ट घोषित हुआ था।
- 2021 में 31 जुलाई को रिजल्ट आया था। कोरोना के कारण परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी, जिसके चलते छात्रों को प्रोन्नत (Promote) किया गया था।
09:12 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में सुबह से घर में पूजा पाठ कर रही हैं बहनें
गोरखपुर के भगवती इंटर कॉलेज की छात्राएं माही और मानसी ने हाई स्कूल का एग्जाम दिया है। दोनों बहनें सुबह से घर में पूजा पाठ कर रही हैं।
08:54 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
फेल स्टूडेंट्स भी हो सकेंगे पास, कंपार्टमेंट के लिए आवेदन करना होगा

यूपी बोर्ड के सचिव भगवति सिंह ने बताया- फेल छात्रों को मौका दिया जाएगा।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट-2026 जारी होने के बाद जो एक या दो विषयों में फेल हो जाएंगे, ऐसे स्टूडेंट्स को भी पास होने का एक मौका रहेगा। नतीजे जारी होने के बाद UPMSP की ओर से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। छात्र तय डेट में फॉर्म भरकर दोबारा फेल होने वाले विषय की परीक्षा दे सकेंगे। इससे उनका साल खराब होने से बच जाएगा।
- इसके अलावा कोई छात्र किसी विषय में प्राप्त नंबर से संतुष्ट नहीं होगा तो वे स्क्रूटिनी के लिए भी आवेदन कर सकेगा। इसके बाद कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी। सभी छात्रों को स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे।
08:53 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पहले डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट, बाद में हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी
यह दूसरी बार होगा कि रिजल्ट जारी किए जाने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद पहले की तरह स्कूलों के जरिए हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी।
08:52 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
2025 के टॉपर और उनके अंकों के बारे में जान लीजिए-

08:52 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
2025 में 10वीं में जालौन के यश ने टॉप किया था; 97.83% अंक मिले थे
- 2025 के रिजल्ट में 10वीं में जालौन के यश ने टॉप किया था। उन्हें 97.83% अंक मिले थे। 97.67% अंकों के साथ इटावा की अंशी और बाराबंकी के अभिषेक दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर मुरादाबाद की रितू गर्ग, सीतापुर के अर्पित वर्मा और जालौन की सिमरन गुप्ता रहीं।
- सभी को 97.50% अंक मिले। अव्वल जिलों की बात करें तो आगरा सबसे आगे रहा। यहां के 94.99% अभ्यर्थी पास हुए हैं। 94.67% के साथ बस्ती दूसरे नंबर पर, जबकि 94.60% के साथ मथुरा तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, फिसड्डी जिलों में सोनभद्र सबसे आगे रहा। यहां सिर्फ 74.72% अभ्यर्थी पास हुए हैं।
08:51 AM23 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
यूपी बोर्ड 10वीं में पिछले 5 साल से छात्राएं आगे; लड़कों को पीछे छोड़ा


