यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के अनुसार, रूस द्वारा रात भर यूक्रेन में किए गए बड़े हवाई हमले में मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कुल मिलाकर 12 लोग मारे गए, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है, और हमले में दर्जनों अन्य लोग घायल हुए। जिन लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों और प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। हमलों के बारे में विस्तार से बताते हुए, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, कई शहरों और इलाकों में, रूसी हमले के बाद की स्थिति से निपटने का काम कल रात से ही चल रहा है अकेले कीव और उसके आस-पास के इलाके में लगभग 350 बचावकर्मी काम में जुटे हैं। हमले में बड़ी संख्या में जेट-पावर्ड ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया।
इसे भी पढ़ें: पेट्रोल खत्म होते ही 1000000 बैरल रवाना, रूस कभी नहीं भूलेगा भारत का ये एहसान!
दुर्भाग्य से, रिहायशी इमारतों और आम लोगों के इस्तेमाल वाली बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है। बोरिस्पिल में, पांच मंजिला एक आम रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा। पचास लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। सभी ज़रूरी सेवाएं मौके पर मौजूद हैं। कारोबारों पर भी हमले हुए। कुल मिलाकर, शहर में 4 लोग मारे गए और 13 घायल हुए। मेरी संवेदनाएं।
