घूमना आखिर किसे अच्छा नहीं लगता है। कई लोगों पर घूमने का नशा होता है, तो वहीं घुमक्कड़ी के लिए यह एक जुनून होता है। लेकिन बात वहीं आकर रुक जाती है कि अगर सिर्फ घूमते ही रहे, तो आपके कॅरियर का क्या होगा। लेकिन अगर आप घूमने को ही अपना कॅरियर बना लें, तो कैसा रहेगा। बता दें कि ऐसा संभव है, क्योंकि समय बदलने के साथ-साथ अब घूमने और घुमाने का शौक टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस में बदल चुका है। आप ऐसा बहुत कुछ कर सकते हैं, जिसके जरिए घूमते-घुमाते और काफी पैसे कमा सकें। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे ही कॅरियर ऑप्शंस के बारे में बताने जा रहे हैं।
ट्रैवल ब्लॉगिंग
आज के समय में ट्रैवल ब्लॉगिंग आसान प्रोफेशन हो गया है। आप इसमें कहीं भी किसी भी समय काम कर सकते हैं। ट्रैवलिंह के शौकीन लोगों के लिए यह बहुत बेस्ट ऑप्शन है। हालांकि फुल टाइम ट्रैवल ब्लॉगिंग तो करना आसान नहीं है, इसके लिए आप चाहें तो सप्ताह में एक या दो ब्लॉग लिख दें। ऐसा करना आपके लिए काफी आसान होगा। अगर आप ट्रैवलिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको एक बार इसको जरूर ट्राई करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Career Tips: कनाडा सरकार ने Student Direct Stream किया बंद, Study Visa पर लगाया सख्त कैप
टूर गाइड
कुछ टूर गाइड फ्रीलांस का काम करते हैं। लेकिन ज्यादातर गाइड किसी न किसी कंपनी के साथ जुड़े रहते हैं। अगर आपको नए-नए लोगों से मिलना और दोस्ती करना पसंद है, तो आपके लिए यह नौकरी परफेक्ट है।
ढेरों ऑप्शन
इसके अलावा इंडीड, ग्लासडोर और नौकरी डॉट कॉम जैसे जॉब सर्च पोर्टल्स पर भी गौर करना चाहिए। इन दिनों ट्रैवल एवं टूरिज्म सेक्टर में ट्रैवल कंसल्टेंट, इनबाउंड टूर मैनेजर, टूरिज्म मैनेजर, टूरिज्म रिलेशनशिप मैनेजर, टूर एग्जीक्यूटिव, आउटबाउंड एवं डोमेस्टिक टूर मैनेजर, सेल्स मैनेजर, ट्रैवल काउंसलर, ऑपरेशंस मैनेजर, ट्रैवल बुकिंग एग्जीक्यूटिव आदि की काफी डिमांड है।
इससे भी रोजगार की संभावनाएं बढ़ती हैं। साथ ही घर बैठे लोग देसी-विदेशी पर्यटकों को अपनी विविध कला, संस्कृति और खानपान से भी रूबरू कराते हैं। इसके साथ ही रिजॉर्ट्स, होटल्स में हाउसकीपिंग, होमस्टे, कुक, ड्राइवर से लेकर गेस्ट रिलेशनशिप मैनेजर और टूर गाइड आदि की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है।
क्वालिफिकेशन
पर्यटन फील्ड से जुड़े एक्सपर्ट की मानें, तो यहां पर किसी भी स्ट्रीम के स्टूडेंट्स अपना कॅरियर शुरूकर सकते हैं। आज देश के प्रतिष्ठित कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में ट्रैवल एंड टूरिज्म से संबंधित कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। कोई भी युवा 12वीं के बाद ट्रैवल एवं टूरिज्म में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त कर सकता है। इसके तहत ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, एयर ट्रैवल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी एवं ट्रैवल मैनेजमेंट आदि कोर्स कराए जाते हैं।
युवा ट्रैवल एवं टूरिज्म में बीबीए और एमबीए कर सकते हैं। इससे प्राइवेट और सरकारी फील्ड में अच्छे मौके मिलने की गुंजाइश बढ़ जाती है। इन दिनों कुछ यूनिवर्सिटीज द्वारा पीएचडी करने के भी मौके दिए जा रहे हैं।
योग्यता
इस फील्ड में हर तरह की योग्यता और कौशल रखने वाले युवाओं को आगे बढ़ने के मौके मिल रहे हैं। फिर चाहे वह शेफ हो, कलाकार हो, इंजीनियर या फिर एडवेंचर स्पोर्ट्स में इंट्रेस्ट रखने वाले। यहां पर अपने कौशल के हिसाब से छोटे लेवल पर नई शुरूआत करने से लेकर खुद का व्यवसाय भी शुरूकर सकते हैं। टूरिज्म के अलावा युवा इससे जुड़े हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी अपने इंट्रेस्ट के हिसाब से काम कर सकते हैं।
प्रमुख संस्थान
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी — www.bhu.ac.in
केंद्रीय विश्वविद्यालय, जम्मू — www.cujammu.ac.in
जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली — www.jmi.ac.in
केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला — www.cuhimachal.ac.in
क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु — christuniversity.in
