हर किसी की घनी और लंबे पलकें पाने की चाहत होती है। जिसके लिए बहुत सारी महिलाएं मस्कारा या फिर नकली लैशेस पर निर्भर रहती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि बिना मस्कारा लगाए भी आपकी पलकें घनी और सुंदर दिख सकती हैं। लेकिन आप सही देखभाल और कुछ आसान टिप्स अपनाकर अपनी पलकों को नेचुरल रूप से मजबूत और घनी बना सकती हैं। इसके जरूरी है कि आप यह जानें कि आपकी पलकें धूल, धूप, मेकअप और तनाव के कारण कमजोर हो सकती हैं। इसलिए इनकी नियमित देखभाल जरूरी है।
ऐसे में आप कुछ उपायों को अपनाकर अपनी पलकों को लंबी और घनी दिखा सकती हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ असरदार और आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप बिना एक्सटेंशन या मस्कारा के नेचुरल और खूबसूरत पलकें पा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: घर बैठे पाएं पार्लर जैसा Glowing Skin, आजमाएं ये Viral Beauty Hacks
नारियल तेल या कैस्टर ऑयल
पलकें कमजोर लग रही हों तो सोने से पहले हल्के हाथों से नारियल तेल या कास्टर ऑयल लगाएं।
तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाते हैं और टूटने से रोकते हैं।
रोजाना मालिश करने से पलकें घनी और लम्बी दिखने लगती हैं।
विटामिन ई
विटामिन ई कैप्सूल को चुभाकर इसका तेल सीधे पलकों पर लगाएं।
यह बालों को स्वस्थ रखने, ग्रोथ बढ़ाने और टूटने से बचाने में मदद करता है।
सप्ताह में 3-4 बार इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में मौजूद नमी और पोषक तत्वों से पलकें मजबूत और मुलायम बनती हैं।
रोजाना हल्के हाथों से पलकों पर एलोवेरा जेल लगाएं।
इससे पलकें धीरे-धीरे घनी हो जाती हैं और टूटती नहीं हैं।
मेकअप से लें ब्रेक
लगातार आईलाइनर, मस्कारा या फेक लैशेज का इस्तेमाल करने से पलकें कमजोर होकर टूटने लगती हैं।
सप्ताह में कुछ दिन बिना मेकअप रहें।
इससे पलकों को आराम मिलेगा और साथ ही पलकें प्राकृतिक रूप से घनी होंगी।
साफ-सफाई रखें
सोने से पहले आपको अपना मेकअप और पलकें पूरी तरह से साफ करना चाहिए।
गंदगी या मेकअप की वजह से पलकें कमजोर होती हैं और झड़ती हैं।
रोजाना सफाई करने से पलकें स्वस्थ और घनी बनी रहती है।
पौष्टिक आहार
पलकें मजबूत होने के लिए शरीर को आयरन, प्रोटीन और विटामिन्स चाहिए।
दूध, बीन्स, हरी सब्जियां, अंडा और नट्स का सेवन करें।
वहीं सही डाइट बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के साथ ग्रोथ बढ़ाता है।
