ताइवान में 22 शहरों और काउंटी में महापौर, परिषद सदस्यों और अन्य पदों पर चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस चुनाव में देश के कुछ प्रमुख शहरों में बेहद कड़ा और चौंकाने वाला मुकाबला देखने को मिल रहा है। मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे समाप्त होगा।
आम तौर पर मतों की गिनती और परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाते हैं। निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल चार साल का होगा। अधिकतर उम्मीदवार सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) या नेशनलिस्ट पार्टी के हैं, जिसे कुओमिंतांग या केएमटी के नाम से भी जाना जाता है।
पारंपरिक रूप से केएमटी का स्थानीय चुनावों में प्रदर्शन अच्छा रहा है। वर्ष 2022 में डीपीपी को 22 में से केवल पांच क्षेत्रों में ही जीत मिली थी। ताइवान एक स्व-शासित लोकतंत्र है, जिस पर चीन अपना दावा करता है।
चुनाव से पहले, सरकार ने चीन द्वारा लगातार चलाए जा रहे ‘दुष्प्रचार’ अभियानों का हवाला देते हुए जनता को सोशल मीडिया पर किए जाने वाले किसी भी फर्जी दावे के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
