नयी दिल्ली, दो नवंबर सोमवार को अपराह्न दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :—
दि23 : न्यायालय राम मंदिर चढ़ावा
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी का आरोपपत्र दाखिल: उप्र सरकार ने न्यायालय को बताया
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उस बयान पर संज्ञान लिया कि अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। अदालत ने याचिकाओं का निपटारा करते हुए कहा कि स्थानीय अदालत मामले में सुनवाई आगे बढ़ाएगी।
दि27 : ईडी सुभाष चंद्रा लीड मामला
ईडी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया
नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया है। यह मामला लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसीएचएफएल) को 1,322 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने वाली कथित ऋण धोखाधड़ी से जुड़ा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
दि22: रक्षा युद्धपोत अनुबंध
रक्षा मंत्रालय ने आठ युद्धपोत खरीदने संबंधी 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए
नयी दिल्ली, रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि उसने नौसेना के लिए आठ युद्धपोत खरीदने के वास्ते दो सरकारी जहाज निर्माण कंपनियों के साथ 53,866 करोड़ रुपये के अनुबंध किए हैं।
दि3 : कांग्रेस भाजपा दुकानें
‘झांसामंत्री’ का दुष्प्रचार ध्वस्त : कारोबारियों को नुकसान होने के दावे पर कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली के कारण कारोबारियों को नुकसान होने का ‘झांसामंत्री’ का दुष्प्रचार ध्वस्त हो गया है और दिल्ली के बाजारों में कारोबार सामान्य रूप से जारी रहा।
दि14 : कांग्रेस एक्यूआई
दिल्ली की हवा को लेकर कांग्रेस का तंज, कहा- ‘तथाकथित पीएम 3.0’ सरकार को पीएम 2.5 की चिंता करनी चाहिए
नयी दिल्ली, दिल्ली की वायु गुणवत्ता के इस मौसम में पहली बार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचने के बाद कांग्रेस ने सोमवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम 2.5 देश की राजधानी का दम घोंट रहा है और ‘पीएम 3.0 सरकार’ को इस समस्या को अब तक की तुलना में कहीं अधिक गंभीरता से लेना चाहिए।
प्रादे46 : राजस्थान मजदूर दूसरी लीड मौत
राजस्थान : करंट लगने से आठ मजदूरों की मौत, घटना की जांच के आदेश
जयपुर, राजस्थान के झुंझुनू जिले में सोमवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से आठ मजूदरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे58 : महाराष्ट्र बीएमसी दिवाली मिर्जा
भाजपा नेता की आपत्ति के बाद बीएमसी ने अभिनेत्री दीया मिर्जा का दिवाली संदेश सोशल मीडिया से हटाया
मुंबई, महाराष्ट्र में पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाने को लेकर चलाए जा रहे एक अभियान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के अध्यक्ष अमित साटम की आपत्ति के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने अभिनेत्री दीया मिर्जा का एक वीडियो संदेश सोशल मीडिया मंचों से हटा दिया।
दि11 : भाजपा आप विधायक शामिल
पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल
नयी दिल्ली, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देते हुए पार्टी के तीन नेताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। इनमें पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह और दो अन्य विधायक शामिल हैं।
अर्थ15 : पीएमआई विनिर्माण
भारत के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों की रफ्तार अक्टूबर में घटी
नयी दिल्ली, अक्टूबर में भारत के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़ गई। उत्पादन एवं नए ऑर्डर में अपेक्षाकृत धीमी वृद्धि इसकी मुख्य वजह रही। वहीं, लागत का दबाव मध्यम रहने से गतिविधियों की रफ्तार धीमी होने का असर सीमित रहा। सोमवार को जारी मासिक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई।
अर्थ16 : इंडिगो लीड सीईओ
लागत पर ध्यान, विमानन उद्योग की चुनौतियों से निपटने को तैयार इंडिगो: वॉल्श
नयी दिल्ली, इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विली वॉल्श ने सोमवार को कहा कि कंपनी को कई अवसर दिख रहे हैं और वह विमानन उद्योग की चुनौतियों से निपटेगी।
वि2 : अमेरिका विमान हादसा
फ्लोरिडा में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, नौ लोगों की मौत
वेस्ट पाम बीच (अमेरिका), अमेरिका में फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने रविवार को यह जानकारी दी।
वि4 : नेपाल भारतीय बचाए
नेपाल के राष्ट्रीय उद्यान में फंसे छह भारतीय पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया
काठमांडू, नेपाल के शे-फोक्सुंडो राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण फंसे छह भारतीय पर्यटकों को सोमवार को निकाल लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
खेल3 : खेल न्यूजीलैंड वनडे लीड टीम
चैपमैन और रविंद्र वनडे श्रृंखला से बाहर, निकोल्स और सीफर्ट न्यूजीलैंड की टीम में शामिल
ऑकलैंड, न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज मार्क चैपमैन और रचिन रविंद्र अभी तक चोटों से नहीं उबर पाए हैं और इस कारण बुधवार से भारत के खिलाफ होने वाली पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे।
खेल10 : खेल हॉकी एसीटी भारत फुल्टन
ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए प्रो लीग के लिए भारतीय टीम में हो सकते हैं व्यापक बदलाव: फुल्टन
जालंधर, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने अगले साल प्रो लीग के लिए टीम में व्यापक बदलाव के संकेत दिए हैं, क्योंकि भारत 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए परिवर्तन के दौर की शुरुआत कर रहा है।
