हवाई माल ढुलाई कंपनी स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड का 583 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 अगस्त को खुलेगा। इसके लिए मूल्य दायरा 131-138 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को सार्वजनिक घोषणा में कहा कि आईपीओ में 2.89 करोड़ नए शेयर और 1.33 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।
मूल्य दायरे के निचले स्तर पर निर्गम का आकार 553 करोड़ रुपये और ऊपरी स्तर पर 583 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। आईपीओ 24 अगस्त को खुलेगा और 27 अगस्त को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 21 अगस्त को बोली लगा पाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Congress ने Caste Census पर केंद्र को घेरा, Jairam Ramesh बोले- मंशा संदेहास्पद
नए शेयर के निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कंपनी की अतिरिक्त कार्यशील पूंजी संबंधी जरूरतों को पूरा करने और कंपनी के सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा। कंपनी का शेयर एक सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।
