A post shared by NANDISH SINGH SANDHU (@nandishsandhu)
सोशल मीडिया पर की थी सगाई की अनाउंसमेंट
इस पहले नंदिश ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर करके सगाई की घोषणा की थी। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हाय पार्टनर। तैयार ?’ कविता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फॉलोअर्स को अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई, जिसमें उन्होंने 05/09/2025 तारीख और नजर से बचाने वाला इमोजी (evil eye emoji) भी जोड़ा। बाद में नंदिश ने उनकी इस पोस्ट को री-शेयर किया। फिर सभी टेलीविजन इंडस्ट्री के दोस्तों और साथियों की तरफ से बधाई संदेश आए।
नंदिश और कविता का टेलीविजन करियर
आपको बताते चलें कि, कविता और नंदिश दोनों ही टेलीविजन में काम किए हैं। टीवी एक्ट्रेस कविता ‘तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी’ और ‘भाग्य लक्ष्मी’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। वहीं, नंदिश कई टेलीविजन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कविता, नंदिश से 11 साल छोटी हैं।
रश्मि देसाई से हुई थी पहली शादी
इतना ही नहीं, नंदिश की पहली शादी लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई से हुई थी। टेलिविजन में काम करने के समय दोनों को प्यार हो गया और 2012 में उन्होंने शादी कर ली। साल 2014 में उनके अलग होने की खबरें आई और साल 2016 में कपल का तलाक हो गया।
वहीं, रश्मि ने नंदिश पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाएं, तो उनके अलग होने की बात सार्वजनिक चर्चा का विषय बन चुका था। उस दौरान यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था।
