जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भारतीय सेना की 59 इंजीनियर रेजिमेंट ने तत्परता दिखाते हुए धनाका के जंगली इलाके में पड़े एक जिंदा आरटी मोर्टार शेल को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया है।
जंगली इलाके में मिला था मोर्टार शेल
सैन्य अधिकारियों के अनुसार, यह खतरनाक मोर्टार शेल धनाका के घने जंगली क्षेत्र में लावारिस हालत में पड़ा हुआ मिला था, जिससे किसी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। सूचना मिलते ही सेना की बम निरोधक टीम (इंजीनियर रेजिमेंट) तुरंत मौके पर पहुंची और बिना किसी नुकसान के इस जिंदा शेल को नष्ट कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।