शारदीय नवरात्रि का पर्व चल रहा है। हर कोई देवी दुर्गा के प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह की मिठाई व घर में भोग बनाकर अर्पित कर रहे हैं। अगर आप भोग में चीनी बिल्कुल भी नहीं डालना चाहते हैं, तो एक बार आप इस तरह से भोग के लिए हलवा बना सकते हैं।
नवरात्र में मां दुर्गा के लिए आप शहद से बनी हुई मिठाई बना सकते है। इसलिए आप शहद के साथ आटे का हलवा बना सकते हैं। आइए आपको इसकी रेसिपी बता सकते हैं।
आटा हलवा बनाने के लिए सामग्री
गेहूं का आटा- 1 कप
शुद्ध देसी घी- आधा कप
शहद- आधा कप
दूध- 2 से 2.5 कप
इलायची पाउडर- आधा छोटी चम्मच
ड्राई फ्रूट्स- बारीक कटे हुए
आटा हलवा बनाने के विधि
– सबसे पहले आप एक कड़ाही में शुद्ध देसी घी गर्म करें। जब घी अच्छे तरह गर्म हो जाए, तब इसमें धीरे-धीरे गेंहू का आटा डालें।
– जब आटा डालें, तो आंच को धीमा रखें और इसे लगातार चलाते रहें, ताकि कोई गांठ न बने।
– अब इसे लगातार चलाते रहे हुए आटे को तब तक भूनें, जब तक इसका रंग हल्का भूरा न हो जाए और इससे हल्की खुशबू आने लगे।
– आटा अच्छे से भुन जाए, तो इसमें धीरे-धीरे दूध डालें और साथ-साथ चलाते रहे हैं। यदि आटे को चलाएंगे नहीं, तो इसमें गांठें पड़ने लग जाएगी।
– अब गैस को मीडियम फ्लेम पर रखते हुए आटे को पकने दें, जिससे हलवा सारा दूध सोख लें और घी किनारे से अलग होने लगे।
– फिर इसमें बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और अच्छे तरह मिलाएं और गैस बंद कर दें।
– हलवा आपका पूरी तरह से तैयार होने के बाद, हलवे में ऊपर से स्वादानुसार शहद डालें और अच्छी तरह मिला सकते हैं।
– आटे का हलवा तैयार है। इसको आप ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके मां दुर्गा को भोग लगाएं।
