एमपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ से कक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpreuslts.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बताते चलें कि, एमपी बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा 11 फरवरी से 02 मार्च के बीच और कक्षा बारहवीं की परीक्षा 07 फरवरी से 05 मार्च के बीच संचालित की गई थी। आइए आपको बताते हैं कैसे अपने रिल्जट को डाउनलोड करें।
बिना इंटरनेट के कैसे चेक करें रिजल्ट
अगर जिन छात्रों के पास या उनके अभिभावकों के पास स्मार्टफोन नहीं है, तो वे बिना किसी इंटरनेट के भी रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों SMS पर 56263 नंबर पर MPBSE10′ या ‘MPBSE12’ टाइप करके भेजना होगा। कुछ ही समय में इनबॉक्स में रिजल्ट भेज दिया जाएगा।
पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए विद्यार्थियों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होता है। यदि कोई छात्र इससे कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे परीक्षा में अनुत्तीर्ण घोषित किया जाता है।
MP Board Result 2026 कैसे और कहां चेक करे रिजल्ट
ध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ से 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। छात्र अपना रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें, आपको बताते हैं स्टेप वाइज वाइज-
– सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
– अब आप वेबसाइट के होमपेज पर एक्टिव रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
– लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल जैसे जन्मतिथि और रोल नंबर को दर्ज करें।
– लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
– आखिर में इसका एक प्रिंट आउट भविष्य के लिए रख लें।
