आपने भी पीरियड पैंटी के बारे में तो जरूर सुना होगा या फिर विज्ञापन देखा होगा। इनको अक्सर पीरियड्स के दौरान सैनिटरी पैड का सुविधाजनक और किफायती ऑप्शन बताया जाता है। लेकिन क्या सच में सैनिटरी पैड से ज्यादा बेहतर पीरियड पैंटी होती है। खासकर उन महिलाओं के लिए जिनको पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लीडिंग होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सैनिटरी पैड और पीरियड पैंटी के फायदे, नुकसान, इस्तेमाल और सोखने की क्षमता से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
पीरियड पैंटी
यह एक खास तरह की अंडरवियर होती है, जिसको पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लीडिंग को सोखने के लिए डिजाइन किया जाता है। इसमें कई तरह के एब्जॉर्बेंट लेयर्स होते हैं, जोकि पीरियड्स के ब्लड को सोखने और कपड़ों पर दाग लगने से बचाने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें: Winter में गुड़ और तिल खाने से मजबूत होती है Immunity, शरीर को मिलती है नेचुरल गर्मी
पीरियड पैंटी का अकेले भी इस्तेमाल किया जा सकता है और जरूरत के हिसाब से सैनिटरी पैड के साथ भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी डिजाइन, सोखने की क्षमता, ब्रांड और ब्लीडिंग की मात्रा के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
जानें पीरियड पैंटी या सैनिटरी पैड में कौन ज्यादा ब्लड सोखता है
हर महिला के लिए इसका जवाब एक जैसा नहीं हो सकता है। सैनिटरी पैड और पीरियड पैंटी दोनों के सोखने की क्षमता, डिजाइन और प्रकार पर यह निर्भर करता है। पीरियड पैंटी की कुछ वैरायटी हैवी ब्लीडिंग के लिए और कुछ हल्की ब्लीडिंग के लिए सही होती है। ठीक इसी तरह से सैनिटरी पैड भी अलग-अलग फ्लो के हिसाब से मिल जाते हैं।
आमतौर पर हर 2 से 4 घंटे के अंदर सैनिटरी पैड को बदलने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर पहले ही पैड भर जाए, या गीला महसूस हो, तो इसको पहले भी बदल लेना चाहिए। पीरियड पैंटी को कितने समय तक पहना जाए, यह उसकी ब्लीडिंग और सोखने की क्षमता पर निर्भर करता है।
महिलाएं क्यों करती हैं सैनिटरी पैड का इस्तेमाल
कई महिलाएं सैनिटरी पैड को प्राथमिकता देती है। क्योंकि इसको यूज करना आसान होता है और इस्तेमाल के बाद डिस्पोज किया जा सकता है। इसमें कई एब्जॉर्बेंट लेयर्स से बने होते हैं, जिनको पैंटी पर चिपकाया जाता है। यह शरीर के बाहर ही पीरियड्स के ब्लड को सोखता है।
मार्केट में रेगुलर पैड, मैक्सी पैड और ओवरनाइट पैड आदि आसानी से मिल जाते हैं। महिलाएं ब्लीडिंग और जरूरत के हिसाब से इनको चुन सकती है। हालांकि नियमित रूप से सैनिटरी पैड को चेंज करना जरूरी होता है, जिससे कि लंबे समय तक नमी के संपर्क में रहने से होने वाली परेशान और स्किन इरिटेशन और जलन के खतरे को कम किया जा सके।
कितनी देर में बदलें सैनिटरी पैड
अधिक ब्लीडिंग होने पर हर 2 से 3 घंटे में या जरूरत पड़ने पर सैनिटरी पैड को बदलना चाहिए।
वहीं हल्की ब्लीडिंग के दौरान लंबे समय तक पैड को एक ही कंडीशन में नहीं रखना चाहिए। इसको जरूरत के हिसाब से चेंज करें।
रात में सोने के दौरान जरूरतनुसार ओवरनाइट पैड का इस्तेमाल करें और सुबह उठने के बाद फौरन चेंज कर दें।
जानिए क्या ज्यादा आरामदायक
महिलाओं को आराम के मामले में पीरियड पैंटी ज्यादा बेहतर लग सकती है। क्योंकि यह सामान्य अंडरवियर की तरह होती है। इसमें पैड की तरह अलग से चिपकने वाली लेयर नहीं होती है। इससे कुछ महिलाओं को ज्यादा आराम मिलता है।
वहीं सैनिटरी पैड उन महिलाओं के लिए अधिक सुविधाजनक हो सकता है। जो हर बार यूज के बाद नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। हालांकि पैड की वजह से कुछ महिलाओं को स्किन पर खुजली, रगड़ या जलन हो सकती है। ऐसी परेशानी होने पर सही साइज और बिना खुशबू वाले प्रोडक्ट का चुनाव करना चाहिए।
क्या ज्यादा सुविधाजनक
आपके लिए क्या ज्यादा सुविधाजनक है, यह आपकी पसंद और दिनचर्या पर निर्भर करता है। सैनिटरी पैड के इस्तेमाल के बाद इसको फेंकना आसान होता है। इसलिए ट्रैवल के दौरान या बिजी रूटीन में यह एक सुविधाजनक ऑप्शन हो सकता है।
वहीं आप पीरियड पैंटी को दोबारा यूज में ला सकती हैं। लेकिन इसके लिए इसको इस्तेमाल के बाद सही तरीके से धोना और सुखाना जरूरी है। बाहर रहने के दौरान कई बार इस्तेमाल की गई पीरियड पैंटी को चेंज करने और दोबारा साफ पैंटी और इसको रखने के लिए अलग बैग की जरूरत पड़ सकती है।
इन बातों का रखें ध्यान
पीरियड्स के दौरान फ्लो के हिसाब से प्रोडक्ट चुनना चाहिए। अगर हैवी फ्लो है तो हेवी-फ्लो पीरियड पैंटी या ज्यादा सोखने वाले सैनिटरी पैड का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं जरूरत के हिसाब से दोनों का एक साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर आप लंबे समय तक घर से बाहर रहती हैं। तो आप फ्लो के हिसाब से सही प्रोडक्ट चुनना चाहिए। ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी प्रोडक्ट को उसकी क्षमता के हिसाब से ज्यादा समय तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
अगर आपको पैड पहनने या रगड़ से असहजता महसूस होती है। तो आप पीरियड पैंटी का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि इसका सही साइज और फैब्रिक चुनना जरूरी है।
डिस्पोजल सैनिटरी पैड से कचरा पैदा होता है। जबकि पीरियड पैंटी को बार-बार यूज किया जा सकता है। इसलिए सही देखभाल के साथ यह डिस्पोजेबल प्रोडक्ट्स की जरूरत को कम करने में सहायता कर सकती है।
अगर आपके पास पीरियड पैंटी को धोने या फिर सुखाने का समय नहीं है या सुविधा नहीं है, तो डिस्पोजेबल सैनिटरी अधिक सुविधाजनक हो सकता है।
